भारत-पाकिस्तान मैच में होगी राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा, ISIS- K ने दी है 'लोन वुल्फ' अटैक की धमकी
भारत-पाकिस्तान मैच पर आंतकी साया है. इस मैच से पहले ही आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर 'लोन वुल्फ' हमले की धमकी दी है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी. मैच 9 जून को अमेरिका में खेला जाएगा. ये हाईवोल्टेज मैच न्यूयार्क के लॉन्ग आइसलैंड में मौजूद नासाऊ कांउटी स्टेडियम में खेला जाएगा. तैयारी पूरी हो चुकी है लेकिन इस मैच पर आतंकी हमले का साया है. आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर 'लोन वुल्फ' हमले की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर कई स्तर के इंतजाम किए जा रहे हैं.
पूरे स्टेडियम को किले में तबदील कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि मैच के दिन अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था होगी। सुरक्षा का स्तर राष्ट्रपति जैसी होगी. राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने जोर देकर कहा कि हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मैच के लिए दिन हर परिस्थिति से निपटने के लिए उपाय किए गए हैं. जमीन से लेकर हवा तक निगरानी की जाएगी. अब तक हुए भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ये सबसे कड़ी सुरक्षा होगी.
ISIS-K ने दी 'वुल्फ अटैक' धमकी
धमकी के बारे में सबसे पहले ब्रिटिश अखबार ने जानकारी दी थी. कहा गया कि आतंकी संगठन ISIS-K ने लंदन स्थित वेम्बले स्टेडियम समेत यूरोप के कई मैदानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है. ISIS खुरासान (ISIS-K) का नाम उत्तरपूर्वी ईरान, दक्षिणी तुर्कमेनिस्तान और उत्तरी अफगानिस्तान में आने वाले क्षेत्र के नाम पर रखा गया है। यह संगठन सबसे पहले 2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में एक्टिव हुआ.
नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने क्या कहा?
ISIS-K ने मैच के दिन लोन वुल्फ अटैक की धमकी दी है. नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने कहा कि वायरल वीडियो में इस आतंकवादी समूह ने 'लोन वुल्फ' के हमले की धमकी दी है. इस तरह के हमले में एक इंसना घटना को अंजाम देता है. 'लोन वुल्फ' आतंकवादी संगठनों से जुड़े सदस्य हैं जो संगठनों से इजाजत लेकर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं. धमकी के बाद स्टेडियम को आस-पास के इलाकों को नो-फ्लाई जोन में तबदिल कर दिया गया है.
सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था
नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त राइडर ने कहा कि मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं. यह इस काउंटी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, और मैं आपको यह भी गारंटी दे सकता हूं कि नौ जून को नसाऊ काउंटी में सबसे सुरक्षित जगह स्टेडियम के अंदर होगी. नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक असेंबल किया गया मैदान है. इसमें 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. इसे टी20 वर्ल्ड कप के लिए खास तैयार किया गया है.