'युवा खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि...', हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर गदगद हुए PM मोदी, जापान को हराकर तीसरी बार जीता एशिया कप
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार एशिया कप खिताब जीता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी.
भारतीय हॉकी के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. जापान के काकामिगाहारा में खेले गए पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया. इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. टीम की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि देश में हॉकी के बढ़ते प्रभाव और युवाओं की प्रतिभा का शानदार उदाहरण है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दी खास बधाई
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, देश के युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण भी है. उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि यह टीम आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.
महिला टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम की बधाई
महिला टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि U18 एशिया कप 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय महिला U18 हॉकी टीम को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त जज्बा दिखाया. यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती मजबूती और हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त क्षमता को दर्शाती है. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
और पढ़ें
- IND vs AFG Day 1 Highlights: राहुल-गिल के शतक से चमका भारत, पहले दिन अफगानिस्तान के उड़े तोते
- टेस्ट में 'प्रिंस' का जलवा, शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, कोहली-सचिन के इस एलीट क्लब में मारी एंट्री
- IND vs AFG: कमाल लाजवाब राहुल... टेस्ट में फिर भरी हुंकार, एकमात्र टेस्ट में जड़ा शतक