Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Paris Olympics 2024: मेडल्स के साथ झूमते दिखे एथलीट, टॉम क्रूज ने दिखाए स्टंट, क्लोजिंग सेरेमनी में मनु-श्रीजेश ने लहराया तिरंगा

पेरिस ओलंप‍िक 2024 के क्लोजिंग सेरेमनी में दुनिया भर के स्टार परफॉर्मेंस दिया. क्लोजिंग सेरेमनी 3 घंटे चली, भारतीय दल के ध्वजवाहक मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत का झंडा शान से लहराया. हॉलीवुड स्टार एक्टर टॉम क्रूज ने अपना स्टंट दिखाया और अपने साथ ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस ले गए.

Social Media
India Daily Live

पेरिस ओलंप‍िक 2024 खत्म हो गया. क्लोजिंग सेरेमनी में दुनिया भर के एथलीट अपने-अपने देश के फ्लैग के साथ नजर आए. नॉर्थ पेरिस के स्टेड डे फ्रांस स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में करीब 80 हजार दर्शकों शामिल हुए. भारतीय दल के ध्वजवाहक मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत का झंडा शान से लहराया. 

क्लोजिंग सेरेमनी 3 घंटे तक चली, इसकी शुरुआत फ्रेंच गीत के साथ हुई. स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में परेड ऑफ नेशंस के बाद बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने परफॉर्म किया. फिर ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई. इसे थॉमस जॉली ने डायरेक्ट किया था. गोल्डन वॉयजर के बाद फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने परफॉर्म किया. यहां ओलिंपिक फ्लैग हैंडओवर किया गया. इसके बाद 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने USA का नेशनल एंथम गाया. 

भारत को मिले 6 पदक

पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में 6 मेडल आए. ये ओलंपिक भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा. टोक्यों में भारत को 7 मेडल मिले थे. इस बार भारत को एक भी गोल्ड मेडल नहीं मिला. मनु भाकर शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं. इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में भी मेडल जीता. मनु एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. इसके बाद स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अपने नाम किया.

भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को चौथा पदक दिलाया. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. रेसलिंग से भी एक मेडल आया. पहलवान अमन सहरावत ने 57 क‍िग्रा कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडज जीतकर छठा मेडल दिलाया. मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक में महिला टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं. ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

नीरज चोपड़ा
मनु भाकर
मनु भाकर/सरबजोत सिंह
स्वप्निल कुसाले
अमन सहरावत
हॉकी टीम

मेडल टैली में टॉप रहा अमेरिका

अमेरिका 40 गोल्ड सहित 126 मेडल जीत कर टैली के टॉप पर रहा. उन्होंने 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 126 मेडल जीते. उसके बाद चीन ने 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज समेत कुल 91 मेडल हासिल किए. चीन टैली में दूसरे स्थान पर रहा. वहीं जापान 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ कुल 45 मेडल जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया. भारत एक सिल्वर सहित 6 मेडल के साथ 71वें नंबर पर रहा.