IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा...', अवनी लेखरा की जीत से गदगद हुईं मनु भाकर

मनु भाकर ने अवनी लेखरा को बधाई दी है. मनु ने कहा कि उन्होंने अपनी चुनौतियों को पार किया है और देश के लिए पदक जीता है. हम सभी को इससे सीखने की जरूरत है. मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. अवनी ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है.

Photo: PTI
India Daily Live

पेरिस पैरालिंपिक के विमेंस शूटिंग में अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता. जीत के बाद भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अवनी लेखरा को बधाई दी. अवनी लेखरा ने 249.7 स्कोर किया. कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा. भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. 

पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने कहा कि अवनी लेखारा को उनकी अविश्वसनीय स्वर्ण पदक उपलब्धि और मोना अग्रवाल को पेरिस पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई! आपकी उपलब्धियां दृढ़ता और प्रतिभा का प्रमाण हैं. बहुत बढ़िया! मनु ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि अवनि की यात्रा अविश्वसनीय रूप से प्रेरक रही है.

मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को शुक्रवार को पदक जीतने वाले पैरा-एथलीटों से सीख लेनी चाहिए. अवनी की यात्रा बहुत प्रेरणादायक रही है और अन्य पैरालिंपियनों की यात्रा भी. उन्होंने अपनी चुनौतियों को पार किया है और देश के लिए पदक जीता है. हम सभी को इससे सीखने की जरूरत है...मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है...अवनी को बधाई. उन्होंने अपने साथी निशानेबाजों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व व्यक्त किया और बताया कि कैसे उनकी जीत ने एक बार फिर भारत को निशानेबाजी खेलों के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर ला खड़ा किया है.

 

शुक्रवार को पेरिस पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में मौजूदा पैरालिंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत से लेखारा की भारत की सबसे सफल महिला पैरालंपिक एथलीटों में से एक बन गई हैं, जिन्होंने दो पैरालंपिक खेलों में उल्लेखनीय तीन पदक जीते हैं.मनु भाकर ने  पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया था.