'ये तो जेनेटिक जिन्न है...', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख पागल हुआ पाकिस्तानी दिग्गज, कहा- 'ये क्रिकेट का नहीं, बेसबॉल का खिलाड़ी लगता है'
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारियों के कायल अब पाकिस्तानी लोग भी हो चुके हैं. एक पाकिस्तानी एकस्पर्ट ने तो उन्हें जेनेटिक जिन्न तक कह दिया.
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इस कारनामे के कारण उनका बोलबाला अब पाकिस्तान की सरजमीं पर भी दिख रहा है. वहां के क्रिकेट एक्सपर्ट और टीवी पर्सनैलिटी डॉ. नौमान नियाज ने वैभव को जेनेटिक जिन्न तक बता दिया. उनका कहना है कि वैभव की बल्लेबाजी क्रिकेट के खिलाड़ियों जैसी बिल्कुल नहीं है. उनके शॉट देख लगता है कि जैसे बेसबॉल खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत से गेंद पर कहर बरपा रहा हो.
पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहासकार डॉ. नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव जिस तरह अपने शरीर का इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद खास है. वैभव की बैक-लेग पोजिशन, हिप रोटेशन और बैलेंस उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कि वह बड़े-बड़े छक्के बेहद आसानी से लगा लेते हैं. उन्होंने कहा कि वैभव की तकनीक कई मायनों में बेसबॉल के पावर-हिटर्स जैसी नजर आती है.
पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर छाया नाम
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारियों के वीडियो पाकिस्तान में भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर ने अपने शो में कहा कि भारत में भले आईपीएल हो रहा हो लेकिन पाकिस्तान में भी लोग वीपीएन के जरिए वैभव की बल्लेबाजी देख रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को वैभव से सीख लेने की जरूरत है. शो के दौरान यह भी दावा किया गया कि अगर भविष्य में वैभव का सामना शाहीन अफरीदी या हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों से हुआ, तो मुकाबला बेहद दिलचस्प रहेगा.
उम्र पर भी उठे सवाल
एक तरफ कई पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी वैभव की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. वरिष्ठ खेल पत्रकार अब्दुल गफार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं.
आईपीएल में बना चुके हैं बड़ा नाम
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई है. एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी 29 गेंदों में 97 रन की पारी को इस सीजन की सबसे खतरनाक पारियों में गिना जा रहा है. इस सीजन में वह ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं.
और पढ़ें
- नाकामी की ली जिम्मेदारी... ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी LSG की कप्तानी, शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी से खुद की गुजारिश
- पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से हुई वैभव की तुलना तो फूट पड़ा फैंस गुस्सा, सोशल मीडिया पर काटा हल्ला
- IPL में स्मार्ट सनग्लासेस पर बैन! BCCI ने लगाई सख्ती, अब खिलाड़ी भी नहीं ले जा सकेंगे