NZ vs PAK T20I: पांचवे टी20 में जैसे-तैसे इज्जत बचा पाया PAK, न्यूजीलैंड सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा, ये खिलाड़ी रहा हीरो

NZ vs PAK 5th T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने अपने घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 4-1 से शिकस्त दी है. जानिए सीरीज का लेखा जोखा...

Bhoopendra Rai

NZ vs PAK 5th T20I Highlights: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज में बुरी तरह शिकस्त मिली. पाकिस्तान ने 4-1 से सीरीज गंवा दी. पहले लगातार 4 मैच हारने वाली पाकिस्तान टीम ने आखिरी टी20 को 46 रनों से जीता और जैसे-तैसे अपनी इज्जत बचा ली.  क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 134 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 17.2 ओवरों में 92 रनों पर सिमट गई. 

गेंदबाजों के दम पर जीत पाया पाकिस्तान

आखिरी टी20 में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बड़ा योगदान दिया और न्यूजीलैंड को 92 रनों पर समेट दिया. पाकिस्तान के स्पिनर्स ने कुल 6 विकेट निकाले. इफ्तिखार अहमद ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. 

नवाज और शाहीन ने चटकाए 2-2 विकेट

पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 2 ओसामा मीर ने 1 शिकार किया. कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 3.2 ओवरों में 20 रन देकर 2 शिकार किए. इन गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर ही पाकिस्तान आखिरी टी20 सीरीज जीत पाई. 

रिजवान ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग चुनी. डेब्यू करने वाले हसीबुल्लाह खान ने अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं सबसे बड़ी 38 रनों की पारी मोहम्मद रिजवान ने खेली और बाबर आजम के साथ 53 रन की पार्टनरशिप की. बाबर 24 बॉल में 13 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए थे. 

फखर जमान का विस्फोटक पारी

क्राइस्टचर्च की धीमी पिच थी. जिस पर बल्लेबाजों को रन बनाने मुश्किल हो रही थी. ऐसे में बाएं हाथ के तूफानी बैटर फखर जमान ने 16 बॉल पर 4 सिक्स लगाकर तेजी से 33 रन बनाए और टीम को बूस्ट दिया. हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए, क्योंकि टिम साउदी ने उन्हें पवेलियन भेजा, उनके बाद रिजवान भी 38 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हो गए. 

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा लेखा जोखा

  1. पहला टी20- न्यूजीलैंड ने 46 रनों से जीता
  2. दूसरा टी20- न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता
  3. तीसरा टी20- न्यूजीलैंड ने 45 रनों से जीता
  4. चौथा टी10-  न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता
  5. पांचवा टी20- पाकिस्तान ने 42 रनों से जीता