न्यूजीलैंड टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की वापसी, जानिए किसके खिलाफ कब उतरेंगे मैदान पर
New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज की वापसी हुई है. ये वापसी टी20 सीरीज में होने जा रही है जिसका पहला मैच ये गेंदबाज मिस करेगा.
New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में वापसी करने के लिए तैयार हैं. बोल्ट ने नवंबर 2022 में अपना आखिरी टी-20 खेला था, लेकिन अब वे दूसरे और तीसरे टी-20 में शामिल होंगे. ये दोनों मैच ऑकलैंड में खेले जाएंगे. बोल्ट टिम साउथी की जगह लेंगे, जो दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले अपने वर्कलोड को कम करने के लिए केवल पहले टी-20 में ही खेलेंगे.
ट्रेंट बोल्ट की वापसी
ये सीरीज 21 फरवरी से शुरू हो रही है. बोल्ट 23 फरवरी से दूसरा टी20 मुकबला खेलते हुए नजर आएंगे.
14 सदस्यीय टीम में अन्य दो नए चेहरे भी हैं - ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और रचिन रविंद्र. डैरिल मिचेल पैर की चोट से जूझ रहे हैं, और केन विलियमसन भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. विलियमसन पैटरनिटी लीव पर हैं.
Also Read
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा, "इतनी बड़ी श्रृंखला के लिए अपने दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खोना कभी भी आदर्श नहीं होता है, लेकिन इसके साथ हम कहना चाहते हैं कि हमें जो लोग आ रहे हैं, उन पर बहुत विश्वास है. जोश और रचिन दोनों इस गर्मियों में हमारी व्हाइट-बॉल टीमों का हिस्सा रहे हैं और उनके लिए अब यह मौका पाना बहुत ही रोमांचक है.
कौन हैं नए चेहरे जोश क्लार्कसन
जोश का फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू होगा. वे तीन वनडे खेल चुके हैं. उनके बारे में बात करते हुए सिलेक्टर ने बताया, "जोश सबसे बड़े और कड़क शॉट्स लगाते हैं. हमें उनके गेंदबाजी के प्रदर्शन ने भी प्रभावित किया, जो उन्होंने क्रिसमस से पहले बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज में किया था.
“रचिन की प्रतिभा और क्लास पिछले छह महीनों में सभी को स्पष्ट रूप से दिखाई दी है, और जोश की तरह उनका भी ऑलराउंड स्किल-सेट बहुत अच्छा है.”
माइकल ब्रेसवेल (उंगली की चोट) और जिम्मी नीशम (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट (दूसरा और तीसरा टी-20), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्न, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्रा, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी