IND A vs SL A: श्रीलंका के लिए 'आउट ऑफ सिलेबस' बने ऋतुराज, रटकर आए थे वैभव सूर्यवंशी का चैप्टर; लेकिन शतकवीर बने गायकवाड़
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जहां सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं, वहीं अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने शानदार शतक से पूरी महफिल लूट ली.
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में जहां सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं, वहीं अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने शानदार शतक से पूरी महफिल लूट ली. शुरुआती झटकों के बावजूद उन्होंने संयम बनाए रखा और अपनी क्लास का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
दंबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच आयोजित ट्राई सीरीज का आगाज हुआ. मैच की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की.
शुरुआती झटकों के बाद संभाली पारी
भारत ए को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लगे. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन ही बना सके. इन दोनों विकेटों के जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई थी.
Also Read
- सिराज बाहर, स्टार पेसर की एंट्री! इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल
- IND vs AFG: रोहित की वापसी पक्की! अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में हिटमैन बिखेरेंगे जलवा
- 'IPL के बीच लाल गेंद से प्रैक्टिस करता था...' मानव सुथार ने खोला अपनी सफलता का राज, डेब्यू मैच में दुश्मन टीम को चटाई धूल
ऋतुराज का शतक बना मैच का आकर्षण
ऐसे मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार धैर्य का परिचय दिया. उन्होंने 114 गेंदों में 101 रन की क्लासिक पारी खेली और टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की. गायकवाड़ की इस पारी की बदौलत टीम 6 विकेट के नुकसान पर 277 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची. इस शतक के साथ ही गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में 96 पारियों में 21 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं.
तिलक वर्मा ने निभाया अहम साथ
मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए और गायकवाड़ के साथ उपयोगी साझेदारी की. वहीं, प्रियांश आर्य ने 32 रन जोड़कर टीम को स्थिरता देने में मदद की.
गेंदबाजों पर टिकी निगाहें
अब भारतीय टीम की उम्मीदें गेंदबाजों पर हैं. अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अन्य गेंदबाजों से उम्मीद रहेगी कि वे इस लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करें. दूसरी ओर, श्रीलंका ए की बल्लेबाजी कैसी रहती है, इस पर भी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें बनी रहेंगी.