New Zealand vs Egypt: इजिप्ट ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सालाह के गोल ने बदला मैच का रुख
2026 विश्व कप में इजिप्ट ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिस्र ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है.
मोहम्मद सलाह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर बड़े खिलाड़ी ही फर्क पैदा करते हैं. फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. एक समय मैच में पिछड़ रही मिस्र की टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और सलाह की अगुआई में मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया. इस जीत के साथ मिस्र ने न केवल महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए, बल्कि नॉकआउट चरण की दौड़ में भी खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
पहले मैच में बेल्जियम के खिलाफ ड्रॉ खेलने वाली मिस्र की टीम अब दो मुकाबलों में चार अंक लेकर ग्रुप जी में शीर्ष पर पहुंच गई है. वहीं न्यूजीलैंड को इस हार के बाद तगड़ा झटका लगा है और टीम अब अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है. मैच का आयोजन शानदार माहौल में हुआ, जहां दूसरे हाफ में मिस्र के प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.
Also Read
- Uruguay Vs Cabo Verde: केप वर्दे ने फिर किया बड़ा उलटफेर, स्पेन के बाद दो बार की चैंपियन उरुग्वे को भी रोका; 2-2 मैच ड्रॉ
- Belgium vs Iran: बेल्जियम ईरान मुकाबला रहा बेनतीजा, 10 खिलाड़ियों के साथ खेलकर भी बेल्जियम ने बचाया ड्रॉ
- New Zealand vs Egypt Live Updates: इजिप्ट की ऐतिहासिक जीत...! सलाह ने निभाई अहम भूमिका
न्यूजीलैंड ने पहले हाफ में बनाई बढ़त
मुकाबले की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने बेहद अनुशासित खेल दिखाया. टीम ने रक्षात्मक मजबूती के साथ-साथ मौके मिलने पर आक्रमण भी किया. पहले हाफ में कॉर्नर किक पर डिफेंडर फिन सुरमन ने बेहतरीन हेडर लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इस गोल के बाद मिस्र दबाव में नजर आया और हाफ टाइम तक स्कोर न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा.
दूसरे हाफ में मिस्र की जोरदार वापसी
ब्रेक के बाद मिस्र पूरी तरह बदली हुई टीम की तरह मैदान पर उतरा. लगातार हमलों का परिणाम 58वें मिनट में मिला, जब मोहम्मद हनी के क्रॉस पर मुस्तफा जिको ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 1 1 से बराबर कर दिया. इस गोल ने मिस्र के खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया.
सलाह ने दिखाया अपना क्लास
बराबरी के नौ मिनट बाद मोहम्मद सलाह ने अपना जादू बिखेरा. उन्होंने जिको के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हुए गेंद को गोल में पहुंचाकर मिस्र को 2 1 की बढ़त दिलाई. इसके बाद भी सलाह रुके नहीं और मैच के अंतिम चरण में एक कॉर्नर पर शानदार असिस्ट देकर महमूद ट्रेजेगुएट के गोल की नींव रखी. ट्रेजेगुएट ने हेडर के जरिए तीसरा गोल कर मिस्र की जीत सुनिश्चित कर दी. 3-1 की इस दमदार जीत ने मिस्र को ग्रुप जी में शीर्ष पर पहुंचा दिया है.