CWG 2026: कॉमनवेल्थ 2026 में आज नीरज का महासंग्राम, गोल्ड के लिए उतरेंगे भारत के गोल्डन बॉय
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा समेत कई दिग्गज खिलाड़ी उतरेंगे. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे और अरशद नदीम से भारत को कड़ी चुनौती मिलेगी.
मेडल्स के नजरिए से आज कॉमनवेल्थ का दिन भारत के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि शुक्रवार को भारत के गोल्डन बॉय फाइनल में गोल्ड फतह करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. टूर्नामेंट में पुरुष भाला फेंक फाइनल दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला बनने जा रहा है. भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस मुकाबले में अपनी खोई लय हासिल करने के इरादे से उतरेंगे. उनके सामने ओलंपिक पदक विजेताओं और इस सीजन के सबसे लंबे थ्रो करने वाले खिलाड़ियों की चुनौती होगी. भारतीय समय के अनुसार फाइनल शुक्रवार रात 12:45 बजे शुरू होगा.
नीरज के लिए वापसी का बड़ा मौका
नीरज चोपड़ा के लिए यह मुकाबला सिर्फ पदक जीतने तक सीमित नहीं है. चोट और पिछले प्रदर्शन के बाद यह उनके लिए खुद को साबित करने का अहम अवसर है. विश्व चैम्पियनशिप के बाद उन्होंने कोच जान जेलेज़्नी से अलग होकर अपने पुराने कोच जय चौधरी के साथ फिर से काम शुरू किया है. दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान के साथ उन्होंने वापसी की शुरुआत की.
आंकड़ों के दबाव के बीच आत्मविश्वास कायम
पिछले कुछ समय में नीरज के प्रदर्शन पर सवाल उठे हैं. विश्व चैम्पियनशिप में वह लंबे समय बाद पोडियम से बाहर रहे थे. ग्लास्गो क्वालिफिकेशन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 79.61 मीटर रहा. हालांकि नीरज अनुभव और मानसिक मजबूती के दम पर बड़े मुकाबलों में वापसी करने के लिए जाने जाते हैं.
Also Read
- CWG 2026, Day 9 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का मेगा डे, नीरज चोपड़ा भरेंगे गोल्ड की हुंकार; ऐसा है आज भारत का शेड्यूल
- भारत की बढ़ती पदक संख्या, पाकिस्तान खाली हाथ! कॉमनवेल्थ गेम्स में क्यों पिछड़ रहा पड़ोसी देश?
- भारत-ब्राजील की फुटबॉल टीम के बीच कोलकाता में जंग, 3 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक मुकाबला
मौसम भी निभाएगा अहम भूमिका
ग्लास्गो का मौसम फाइनल में खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. ठंडी हवा, बारिश और कम तापमान के कारण परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है. क्वालिफिकेशन के दौरान नीरज ने भी मौसम को लेकर परेशानी जताई थी. ऐसे हालात में उनका अनुभव और तकनीक उन्हें बढ़त दिला सकते हैं.
पथिरागे और अरशद से होगी कड़ी टक्कर
श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे इस मुकाबले में सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं. उन्होंने इस सीजन 92.62 मीटर का शानदार थ्रो किया है. वहीं दो बार के विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम भी पदक की दौड़ में हैं.
भारत की उम्मीदें सिर्फ नीरज तक सीमित नहीं
भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी फाइनल में चुनौती पेश करेंगे. रोहित ने हाल ही में 87.05 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. यशवीर पहली बार इतने बड़े मंच पर उतरेंगे. नीरज के अनुभव और रोहित की फॉर्म के दम पर भारत के पास पदक की अच्छी उम्मीद है.