RR vs LSG: नंद्रे बर्गर का जश्न पड़ा भारी, पंत को आउट करने के बाद लगा जुर्माना

बोर्ड ने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर को बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. 

X (@Akshatgoel1408)
Meenu Singh

नई दिल्ली: बुधवार की शाम राजस्थान रॉयल्स के लिए वापसी की दास्ता बनकर आई. टीम ने लगातार 2 हार के बाद मैच जीतकर वापसी की है. टीम ने कल लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही ग्राउंड पर 40 रनों से मात दी है. लेकिन इसी बीच एक खबर आ रही है BCCI ने एक RR के एक खिलाड़ी को सजा सुनाई है. 

बोर्ड ने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर को बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. 

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल ये घटना तब हुई जब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंद ने LSG के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य पर आउट किया. उसके बाद वह जश्न मनाते नजर आए. हालांकि विकेट की खुशी में उन्होंने कथित तौर पर कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. जिस कारण अब बीसीसीआई ने इस पर एक्शन लिया और आईपीएल की आचार संहिता  के तहत इस अपराध को माना. 

कोड ऑफ कंडक के तहत सुनाई सजा

अब BCCI ने बर्गर के इस अपराध को अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 में स्वीकार किया है. इसके तहत वो अपराध आते हैं जो भाषा, एक्शन या इशारों का इस्तेमाल कर किसी खिलाड़ी का अपमान करते हैं. इसके साथ ही सामने वाले खिलाड़ी को इसके तहत उकसाया जाता है.  

इसके बाद खिलाड़ी पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 डिमेरिट पॉइंट्स के बाद खिलाड़ी पर एक मैच का बैन लगाया जाता है. 

ऐसा रहा नंद्रे बर्गर का प्रदर्शन 

गौरतलब है कि नंद्रे बर्गर कल के मैच में काफी किफायती रहे. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.80 रही. 

बता दें बर्गर ने साल 2024 में  राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 50 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था. उन्होंने अब तक आरआर के लिए कुल 13 मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में उन्होंने 22.06 की औसत और 8.48 की इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए हैं.