MI में होगा बड़ा बदलाव? हार्दिक पांड्या के साथ ये दिग्गज भी मुंबई इंडियंस से जा सकता है बाहर

IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस अगले हफ्ते समीक्षा बैठक करने जा रही है. इस बैठक में हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड, हेड कोच महेला जयवर्धने के भविष्य और टीम की नई रणनीति पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

X (@CricCrazyJohns)
Meenu Singh

IPL 2026 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा. यह सीजन टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर ही हो गई थी, जिसके बाद फ्रेंचाइजी के भीतर बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. अब अगले सप्ताह होने वाली समीक्षा बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं.

माना जा रहा है कि इस बैठक में टीम के भविष्य, कप्तानी और कोचिंग स्टाफ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है. हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि मैनेजमेंट हार्दिक के साथ ही टीम के एक और दिग्गज के भविष्य फैसला ले सकती है. इस मीटिंग के बाद उनका 9 साल का करियर खत्म हो सकता है. 

समीक्षा बैठक में होंगे बड़े फैसले

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की समीक्षा बैठक इंग्लैंड में आयोजित होगी. इसमें पूरे सीजन के प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाएगा. टीम प्रबंधन यह तय करेगा कि किन क्षेत्रों में बदलाव की जरूरत है और अगले सीजन के लिए किस रणनीति के साथ आगे बढ़ना है. खराब नतीजों के बाद कई महत्वपूर्ण फैसलों की संभावना जताई जा रही है.


हार्दिक पांड्या के भविष्य पर चर्चा

हार्दिक पांड्या को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके संभावित ट्रेड को लेकर कई फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही हैं. समीक्षा बैठक में इस विषय पर विस्तार से विचार किया जा सकता है. हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

फ्रेंचाइजी इस दिग्गज को भी दिखा सकती है बाहर का रास्ता

दरअसल यहां पर हम जिस दिग्गज की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उनके कार्यकाल में टीम ने कई सफलताएं हासिल कीं, लेकिन हाल के सालों में खिताब नहीं जीत पाने से सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी यह तय कर सकती है कि मौजूदा कोचिंग ढांचे के साथ आगे बढ़ना है या नई शुरुआत करनी है.

कप्तानी को लेकर भी बढ़ी चर्चा

अगर टीम में बड़े बदलाव होते हैं तो कप्तानी को लेकर भी नए विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. रिपोर्ट्स में जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को भविष्य के संभावित कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन का भरोसा भी जीता है.

फैंस की नजर अगले फैसलों पर

मुंबई इंडियंस के समर्थक अब समीक्षा बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. फ्रेंचाइजी के सामने चुनौती सिर्फ खिलाड़ियों में बदलाव की नहीं, बल्कि टीम की खोई हुई पहचान वापस लाने की भी है. आने वाले दिनों में लिए गए फैसले यह तय करेंगे कि मुंबई इंडियंस अगले IPL सीजन में किस नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है.