Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

'थाला फॉर रीजन..' धोनी और साक्षी ने इस खास अंदाज में मनाई अपनी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी, देखें वीडियो

MS Dhoni-Sakshi: इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी आज यानी 4 जुलाई को शादी की सालगिरह मना रहे हैं. कपल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों केक कटिंग कर रहे हैं. धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी. बता दें, आज कपल अपनी 15वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं. दोनों का वीडियो एक्स पर पोस्ट है.

Social Media
India Daily Live

MS Dhoni Wedding Anniversay: इंडियन क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी आज यानी 4 जुलाई को अपनी 15वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस दिन को खास बनाने के लिए साक्षी ने धोनी के साथ केक कटिंग करके सेलिब्रेट किया है. कपल के शादी की सालगिरह सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपल एक साथ शादी की सालगिरह का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी का पेट डॉग भी कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहा है. इस दौरान कपल के साथ कई लोग भी मौजूद  हैं. 

कब की दोनों ने शादी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने देहरादून में 4 जुलाई 2010 को शादी रचाई थी. कपल हमेशा अपने क्यूट फोटोज से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लेते हैं, हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है लेकिन अपने फैंस को अपडेट देते रहते हैं. धोनी और साक्षी के बेटी भी है जिसका जीवा हैं. कपल की बेटी का जन्म 6 फरवरी 2015 को रांची में हुआ था. उस समय धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे.

फैंस ने दी बधाई

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के इस वीडियो पर फैंस जमकर दोनों को बधाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देख धोने की फैंस काफी खुश हैं और शानदार कमेंट कर रहें. एक यूजर हार्ट और फूल की इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा," हैप्पी एनिवर्सरी थाला", दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "सबसे अच्छे वीडियो जो मैंने अब तक देखे हैं यही है, कि किसी को आम लोगों की तरह रहना चाहिए, थाला फॉर रीजन" वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "दिन का सबसे अच्छा वीडियो".