Champions Trophy 2025: हेड कोच गौतम गंभीर के खिलाफ हुए मोहम्मद शमी! बोले- हमें निश्चित रूप से मदद...'
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना बिल्कुल अलग है और वे इस बात को स्वीकार करते हैं कि भारत को इससे मदद मिल रही है. बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ये दावा किया था कि भारत को दुबई में ही खेलने की वजह से मदद मिल रही है.
Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. तो वहीं इस बीच तमाम दिग्गजों ने दावा किया कि भारत को दुबई में एक ही मैदान पर खेलने की वजह से मदद मिल रही है. ऐसे में टीम इंडिया के हेड को च गौतम गंभीर ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया था और उनका कहना था कि इससे भारत को किसी भी प्रकार का फायदा नहीं मिला है.
हालांकि, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना बिल्कुल अलग है और वे इस बात को स्वीकार करते हैं कि भारत को इससे मदद मिल रही है. बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ये दावा किया था कि भारत को दुबई में ही खेलने की वजह से मदद मिल रही है और इसको लेकर अब शमी ने बड़ा दावा किया है और उनका मानना है कि टीम इंडिया को इससे फायदा मिला है.
मोहम्मद शमी ने दुबई में खेलने को लेकर दी प्रतिक्रिया
शमी ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि " हमें निश्चित रूप से दुबई में खेलने की वजह से मदद मिल रही है क्योंकि हम पिच की परिस्थितियों और उसके व्यवहार को जानते हैं. ये हमारे लिए सबसे अच्छी बात है कि हम एक ही मैदान पर क्रिकेट खेल रहे हैं. एक ही मैदान पर खेलने की वजह से आप वहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह से जान लेते हैं."
Also Read
- WPL 2025, UPW vs MIW Live Streaming: कब और कहां देख सकेंगे यूपी बनाम मुंबई मुकाबला? पिच-मौसम से लेकर प्लेइंग 11 तक जानें सभी जानकारी
- भारत और पाकिस्तान के बीच होगी ODI सीरीज? BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लाहौर पहुंचकर सब बता दिया
- स्मिथ के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले हुए 2 रिटायरमेंट
गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
गंभीर से जब भारत को मदद मिलने की बात कही गई थी, तो उस समय गंभीर ने इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि " टीम इंडिया को इससे किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही है. हम यहां पर जबसे आएं हैं, मैदान पर एक बार भी अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है. हम आईसीसी क्रिकेट एकैडमी में प्रैक्टिस करते हैं. हमारी टीम को एक मैदान पर खेलने से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है."