T20 World Cup 2026

क्या सचमुच होने जा रही मनु-नीरज की शादी? शूटर के पिता ने बताई सच्चाई

Manu Bhaker And Neeraj Chopra marriage rumours: पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वालीं मनु भाकर और नीरज चोपड़ा दोनों ही हरियाणा से हैं. मनु जहां सबसे सफल महिला निशानेबाज हैं, जबकि नीरज जैवलिन स्टार हैं. इसलिए इन दोनों की शादी की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है. अब मुद्दे पर शूटर के पिता को सच्चाई बतानी पड़ी.

Twitter
India Daily Live

Manu Bhaker And Neeraj Chopra marriage rumours:पेरिस ओलंपिक 2024 में देश के लिए मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और मनु भाकर चर्चा में हैं. सोमवार को पेरिस से लौटने के बाद दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है. कई यूजर कह रहे हैं कि अब नीरज और मनु की शादी हो सकती है. इस पूरे मामले में मनु के पिता राम किशन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस तरह की खबरों का खंडन किया है.

मनु के पिता राम किशन ने दैनिक भास्कर से कहा, "मनु अभी बहुत छोटी है. उसकी उम्र शादी के लायक भी नहीं है. अभी तो वह इस बारे में सोच भी नहीं रहे हैं. इस तरह उन्होंने मनु की भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों को खारिज कर दिया.



कैसे शुरू हुई चर्चा

दरअसल, सोमवार को मनु की मां सुमेधा भाकर नीरज चोपड़ा से बातचीत कर रही थीं. इस वीडियो में दोनों के बीच अच्छा कनेक्शन दिखा. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों शादी करने वाले हैं? इस वीडियो पर मनु के पिता राम किशन ने खुलासा किया कि मनु की मां नीरज को अपना बेटा मानती हैं, इसलिए दोनों के बीच इतना अच्छा रिश्ता है.

नीरज के चाचा ने क्या कहा?

इधर नीरज के चाचा ने अपने भतीजे की शादी को लेकर कहा कि "जिस तरह नीरज पदक लेकर आए, पूरे देश को इसकी जानकारी हो गई, इसी तरह जब उनकी शादी होगी, तब भी सबको पता चल जाएगा.'

नीरज ने सिल्वर, मनु ने दिलाए 2 ब्रॉन्ज

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने 2 अलग-अलग इवेंट में 2 ब्रॉन्ज जीते हैं. टोक्यो ओलंपिक में वो बाहर हो गई थीं. वहीं पिछली बार गोल्ड जीतने वाले नीरज इस बार सिल्वर लाए हैं. मेडल जीतने के बाद इन दोनों एथलीट्स ने कहा था कि वो अपने-अपने इवेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे.