FIFA World Cup 2026: दूसरे हाफ में उतरे मेसी, फिर भी अर्जेंटीना का दम बरकरार, जॉर्डन पर 2-0 की बढ़त
मौजूदा समय में अर्जेंटीना और जॉर्डन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें अर्जेंटीना ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टीम पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी है, इसलिए मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी खिलाड़ियों के वर्कलोड को संतुलित रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही गत चैंपियन अर्जेंटीना ने लगातार दो जीत दर्ज कर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है. अब टीम की नजर ग्रुप चरण का समापन जीत के साथ करने पर है. हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान लियोनेल मेसी को लेकर है, क्योंकि टीम प्रबंधन ने उन्हें जॉर्डन के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत से नहीं खिलाने का फैसला किया है. मेसी दूसरे हाफ में मैदान पर उतरेंगे, ताकि उनकी फिटनेस भी बनी रहे और नॉकआउट मुकाबलों से पहले उन्हें पर्याप्त लय भी मिल सके.
मौजूदा समय में अर्जेंटीना और जॉर्डन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. टीम पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी है, इसलिए मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी खिलाड़ियों के वर्कलोड को संतुलित रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. इसी योजना के तहत 39 वर्षीय मेसी को शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया और जरूरत के अनुसार दूसरे हाफ में उतारा जाएगा.
कोच स्कालोनी ने बताई रणनीति
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि मेसी को लेकर टीम ने सोच-समझकर फैसला लिया है. उनके मुताबिक, मेसी का दूसरे हाफ में खेलना टीम और खिलाड़ी दोनों के लिए बेहतर रहेगा. इससे वह लगातार प्रतिस्पर्धी मैचों की लय में भी बने रहेंगे और नॉकआउट मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे.
Also Read
- FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल ने ड्रॉ से किया ग्रुप स्टेज का समापन, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह
- Argentina vs Jordan Live, FIFA World Cup 2026: जियोवानी लो सेल्सो ने फ्री-किक पर किया कमाल, अर्जेंटीना 2-0 से आगे
- Argentina vs Jordan: कब और कहां देखें अर्जेंटीना-जॉर्डन का महा-मुकाबला; जानें दोनों टीमों की Playing XI
गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे मेसी
लियोनेल मेसी इस विश्व कप में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने दो मैचों में पांच गोल दागे हैं और फिलहाल गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. ऑस्ट्रिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने दो शानदार गोल कर अर्जेंटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी मौजूदगी ने टीम के आक्रमण को और धारदार बना दिया है.
जॉर्डन के सामने कठिन चुनौती
दूसरी ओर, जॉर्डन की टीम लगातार दो मुकाबले हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में उसके लिए यह मैच केवल सम्मान बचाने का अवसर होगा. वहीं अर्जेंटीना जीत के साथ नॉकआउट स्टेज में प्रवेश कर अपना आत्मविश्वास और मजबूत करना चाहेगा. बता दें आर्टिकल लिखे जाने तक अर्जेंटीना ने दो गोल कर मैच में 2-0 से बना ली है.