10 घंटे में घटाया 4.6 किलो वजन, अमन सेहरावत ने किया कमाल, जानें एक-एक पल की कहानी
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में अमन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान का नाम रौशन कर दिया है.उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को रेसलिंग में पहला मेडल दिलाया है. गुरुवार को सेमी फाइनल के बाद जब अमन ने वजन चेक किया तो उनका वजन 61.5 किलोग्राम था. उन्होंने 10 घंटे में 4.5 किलोग्राम वजन कम किया. आइए जानते हैं अमन ने 10 घंटे में वजन कैसे कम किया.
Aman Sehrawat Weight Loss: पेरिस ओलंपिक में अमन सेहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदुस्तान का नाम रौशन कर दिया है. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को रेसलिंग में पहला मेडल दिलाया है. अमन सेहरावत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कंपटीशन में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. बता दें, अमन सेहरावत ने 10 घंटे के अंदर 4.6 किलो वजन कम किया.
गुरुवार को सेमी फाइनल के बाद जब अमन सेहरावत ने वजन चेक किया तो उनका 61.5 किलोग्राम वजन था. ऐसे में उन्होंने10 घंटे में 4.5 किलोग्राम वजन कम किया. जब सुबह का अमन का वजन चेक किया तो उन्होंने 4.6 किलोग्राम वजन घटाकर 56.9 किलो हो गया था. आइए जानते हैं अमन सेहरावत ने उन 10 घंटे में आखिर ऐसा क्या किया जिससे उनका 4.5 किलोग्राम वजन घट गया.
10 घंटे में किया वजन कम
अमन सेहरावत का वजन कम करने का मिशन डेढ़ घंटे के मैट सेशन से शुरू हुआ था. इसमें दोनों कोच के निगरानी में अमन खड़े होकर कुश्ती करने में लगे रहें. इसके बाद पसीना बहाने के लिए एक घंटा हॉट-बाथ सेशन लिया. लगभग 12:30 बजे अमन जिम गए एक घंटे तक बिना रुके ट्रेडमिल पर दौड़ लगाई. उसके बाद अमन को 30 मिनट का ब्रेक दिया गया. आराम करने के बाद अमन 5 मिनट के पांच सॉना स्नान (sauna bath)किए. सॉना स्नान के लास्ट सेशन में बाद अमन का वजन 900 ग्राम ज्यादा था.
अमन को दी यह ड्रिंक
अमन सेहरावत ने अपने कोच के कहने पर मालिश करवाई और हल्की जॉगिंग भी की. इसके बाद अमन ने 15 मिनट के पांच रनिंग सेशन पूरे किए. जब करीब सुबह 4:30 बजे अमन वजन चेक किया तो उनका वजन 56.9 किलोग्राम हो गया था जो कि तय सीमा से 100 ग्राम कम था. वजन कम होने के बाद अमन को गुनगुना पानी में नींबू और शहद घोलकर पिलाया और थोड़ी कॉफी भी पीने को दी जिससे अमन को नींद न आए.