World Cup : केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर अभी मंडरा रहा हैं खतरे का बादल, 18 अगस्त के बाद होगा फाइनल

आगमी एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें लगी हुई है. जहां केएल राहुल मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Suraj Tiwari

नई दिल्ली : आगमी एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें लगी हुई है. जहां केएल राहुल मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसको लेकर 18 अगस्त को उनकी फिटनेस टेस्ट भी होना हैं जिसके बाद ये कहना सही होगा कि राहुल एशिया कप के लिए खेलेंगे या फिर अभी उनको फिर से आराम करना होगा. वहीं श्रेयस अय्यर को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है.

चीफ सेलेक्टर आ गए हैं भारत

30 अगस्त से एशिया की शुरुआत हो रही है. सीरीज में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होना है. इसके लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का ऐलान 18 अगस्त के बाद होना है. इसके लिए टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर वेस्टइंडीज से लौट आए हैं. भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल एनसीए में प्रैक्टिस कर रहे हैं.

एनसीए में कर रहे हैं प्रैक्टिस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 18 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होना है. जिसके बाद यह क्लीयर हो पाएगा कि कौन टीम में होगा और कौन बाहर होगा. इसी दिन राहुल और श्रेयस का भी फिटनेस टेस्ट होना है. बताया जा रहा है कि राहुल को मौका मिल सकता है. लेकिन श्रेयस को लेकर कुछ क्लीयर नहीं हो पा रहा है.

इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर भारतीय टीम परेशान नजर आ रही है. इसके पीछे कारण नंबर 4 पर इन दोनों के अलावा अभी कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं मिल पाया है. टीम मैनेजमेंट को ऐसा लग रहा है कि इन दोनों की वापसी के बाद नंबर 4 की समस्या समाप्त हो जाएगी.

इसे भी पढे़ं-   IND vs WI: अगर आज का मैच हारी भारतीय टीम, टूट जाएंगे कई बड़े रिकार्ड