IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

कौन हैं Venkatesh Iyer की दुल्हनिया, खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेस से आगे

Venkatesh Iyer Marriage: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शादी कर ली है, उन्होंने श्रुति रघुनाथन को अपना जीवनसाथी बनाया है.

Twitter
India Daily Live

Venkatesh Iyer Marriage: टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टाल ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर 2 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्हें अपनी मंगेतर श्रुति रघुनाथन से शादी रचा ली है. दोनों ने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच 7 फेरे लिए, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. यह शादी साउथ इंडियन स्टाइल में हुई, जिसमें दोनों ने पारंपरिक परिधान पहने नजर आए.



KKR को चैंपियन बनाया था

आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में वेंकटेश अय्यर ने अहम योगदान भी दिया था. इस सीजन उनके बल्ले से 15 मैचों में 270 रन निकले थे. उनका औसत 46.25 जबकि स्ट्राइक रेट 158.79 का रहा था. आईपीएल में अय्यर अब तक 50 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 1326 रन बनाए हैं.