IMD Weather

जोस बटलर को चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर पूरा भरोसा, कहा भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले से तैयारियों पर नहीं पड़ेगा असर

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भरोसा जताया है कि भारत के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे श्रृंखला उनकी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों में कोई बाधा नहीं बनेगी.

icc
Garima Singh

Jos Buttler : इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भरोसा जताया है कि भारत के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे श्रृंखला उनकी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों में कोई बाधा नहीं बनेगी. साथ ही, उन्होंने नए कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ तालमेल बैठाने की उम्मीद भी जाहिर की.

वनडे प्रारूप की चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है. इंग्लैंड की टीम इसके पहले भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने के लिए तैयार है. ईडन गार्डन में पहले वनडे से पहले बटलर ने कहा, "यह एक बेहतरीन टीम के खिलाफ शानदार श्रृंखला होगी. शेड्यूल की परवाह किए बिना मैं बस खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं."

टी20 और वनडे को लेकर उत्सुकता

बटलर ने टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों को लेकर उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह रोमांचक टी20 श्रृंखला होगी। इसके अलावा, वनडे मैचों के लिए भी मैं उत्साहित हूं।"

ब्रेंडन मैकुलम के साथ तालमेल

मैथ्यू मोट के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कोच बने ब्रेंडन मैकुलम के साथ काम करने को लेकर बटलर ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा, "बैज (मैकुलम) का क्रिकेट अनुभव गहरा है। टीम में कई खिलाड़ी उनके साथ पहले भी खेल चुके हैं। मैं सीमित ओवरों के प्रारूप में उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल की तारीफ

जोस बटलर ने उभरते युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल की प्रशंसा करते हुए कहा, "वह शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड में उनका प्रदर्शन देखकर खुशी हुई। अब भारत में खेलने की चुनौती उनके लिए रोमांचक होगी।"

मजबूत टीम का भरोसा

बटलर ने इस बात पर भी जोर दिया कि इंग्लैंड इस श्रृंखला के लिए अपनी पूरी ताकतवर टीम के साथ आया है. उन्होंने कहा, "हमारी टीम मजबूत है, और हम इस चुनौती का पूरी ताकत से सामना करने को तैयार हैं."