नई दिल्ली: IPL 2027 सीजन की तैयारियां शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के ट्रांसफर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. लीग के पहले हाई प्रोफाइल ट्रेड में सबसे पहला और बड़ा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है. जोकि अगले साल अपनी घर वापसी करेंगे अर्थात वह एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नजर आएंगे. इस सौदे ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है, क्योंकि पंत की पहचान लंबे समय तक दिल्ली फ्रेंचाइजी के प्रमुख खिलाड़ी और कप्तान के रूप में रही है.
इस ट्रेड के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खिलाड़ियों की अदला बदली हुई है. जिसमें ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस शामिल हुए हैं, जबकि भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. IPL 2027 से पहले यह सौदा दोनों टीमों की रणनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.
ऋषभ पंत IPL 2025 के सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे थे. क्योंकि उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन अब उनकी वापसी दिल्ली कैपिटल्स में हो गई है. पंत का दिल्ली से पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है, ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि उनकी वापसी टीम को नई ऊर्जा देगी.
🚨 THE TRADE DEAL IS SIGNED. 🚨
- Rishabh Pant joins Delhi Capitals at 15cr.
- Kuldeep Yadav joins LSG at 13.5cr. pic.twitter.com/7TrGhI4sTp— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 23, 2026Also Read
- आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में बदलाव! नीतीश कुमार रेड्डी OUT, सूर्यांश शेडगे IN; मिला टीम इंडिया में डेब्यू
- कौन हैं सूर्यांश शेडगे? भारतीय टीम में एंट्री की दहलीज पर खड़ा पंजाब किंग्स का यह युवा ऑलराउंडर
- Algeria vs Jordan: 2014 के बाद पहली जीत, अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से रौंदा, आखिरी मिनट में किया कमाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत जब से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए थे, तब से उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पंत 2025 में LSG में गए थे उस साल भी उनके बल्ले से कुछ खास नहीं आए थे. 2025 में पंत के ने 14 मैच में महज 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे, जबकि 2026 में उनके बल्ले से 28.36 की औसत 312 रन बनाए.
वहीं दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय क्रिकेट के प्रमुख कलाई स्पिनर कुलदीप यादव को अपने साथ जोड़ लिया है. जिसके बाद टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिली है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप अब अपने गृह राज्य की फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे टीम को घरेलू परिस्थितियों में अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है.
पिछले कुछ सालों में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने लगातार विकेट लेकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था.