IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिली करारी हार पर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, मुश्किल से रोके आंसू; Video
मैच हारने के बाद 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भावुक हो गए और आंसू रोक नहीं पाए. कैमरे में कैद यह पल तुरंत वायरल हो गया. फैंस इस युवा खिलाड़ी के जज्बे और टीम के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं. मैच खत्म होते ही वैभव का टियर-आई मोमेंट सबका दिल छू गया.
IPL 2026: IPL 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों भारी शिकस्त मिली. मैच हारने के बाद 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भावुक हो गए और आंसू रोक नहीं पाए. कैमरे में कैद यह पल तुरंत वायरल हो गया.
राजस्थान रॉयल्स को मिली करारी हार
फैंस इस युवा खिलाड़ी के जज्बे और टीम के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं. मैच खत्म होते ही वैभव का टियर-आई मोमेंट सबका दिल छू गया. गुजरात टाइटंस ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना ली थी. ठीक उसी समय 15 वर्षीय वैभव आंखों में आंसू लिए खड़े नजर आए. उनका यह दर्द देखकर फैंस भी भावुक हो गए.
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं – 'इतनी छोटी उम्र में इतना जुनून कम ही देखने को मिलता है.' वैभव ने मैच में राजस्थान रॉयल्स को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने बेहद परिपक्व बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की शानदार पारी खेली. सिर्फ 4 रन से शतक चूक गए, लेकिन उनकी fearless हिटिंग देखकर हर कोई हैरान था.
शुरुआती झटकों के बाद उन्होंने टीम को 214 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी ने राजस्थान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जबरदस्त शुरुआत की. गिल ने शतक जड़कर टीम को जीत की राह दिखाई, जबकि सुदर्शन ने पूरे मैच में उनका साथ दिया.
गुजरात ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर फाइनल में एंट्री कर ली।वैभव सूर्यवंशी की इस पारी को प्लेऑफ की बेहतरीन पारियों में गिना जा रहा है. इतनी कम उम्र में इतने बड़े मैच में 96 रन बनाना किसी भी अनुभवी बल्लेबाज के लिए भी मुश्किल काम होता. लेकिन मैच हारने का दर्द उन्हें बहुत ज्यादा था. यही वजह थी कि वह आंसू नहीं रोक पाए.