MI vs RR: मुंबई में होगा राजस्थान की किस्मत का फैसला, जानें वानखेड़े की पिच कैसा करेगी बर्ताव
रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और IPL का पहला संस्करण जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच दोपहर 03:30 बजे जंग होगी.
रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और IPL का पहला संस्करण जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच दोपहर 03:30 बजे जंग होगी. ये मुकाबला प्लेऑफ के नजरिए से काफी अहम होने वाला है क्योंकि इस मैच पर ही प्लेऑफ की चौथी टीम डिसाइड होगी. अगर आरआर इस मैच को अपने नाम करने में सफल हो जाती है तो वह प्लेऑफ में प्रवेश कर लेगी. लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो अंक तालिका की जंग और रोचक हो जाएगी. क्योंकि पंजाब किंग्स पहले ही जीत दर्ज कर चौथे पायदान पर पहुंच चुकी है. फिलहाल आरआर 14 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है.
वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पहले ही लीग स्टेज से ही बाहर हो चुकी है, अब टीम को बस अपनी साख बचाना है. हार्दिक सेना इस मैच को जीतकर अपने सीजन का अंत करना चाहेगी. क्योंकि यह मैच मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर हो रहा जिसका कुछ हद तक एमआई को फायदा होगा.
MI vs RR हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रायल्स हमेशा ही एक दूसरे पर भारी रही हैं. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें एमआई ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं आरआर ने 15 मैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था.
पिच रिपोर्ट
अब अगर वानखेड़े स्टेडियम के पिच की बात करें तो आम तौर पर यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है जहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां पर आमतौर पर 190-220 का टोटल बनता है.
वेदर अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मुंबई में बारिश होने की बहुत कम संभावना है. हालांकि शनिवार को हुई हल्की बारिश के कारण फैंस में चिंता देखने को मिल रही थी. लेकिन रविवार को मुंबई का मौसम साफ रहेगा. आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है.
MI vs RR संभावित प्लेइंग इलेवन
MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर-अल्लाह गजनफर
RR की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे/रियान पराग (कप्तान - इंजरी क्लाउड), दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव सूर्यवंशी
और पढ़ें
- IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स बरकरार, श्रेयस अय्यर की सेंचुरी ने चखाई लखनऊ को हार
- सूर्यकुमार यादव से छिनेगी T20 की कप्तानी? गौतम गंभीर जल्द लेंगे बड़ा फैसला; रेस में दो बड़ नामों ने सबको चौंकाया
- IPL 2026 के बीच में मुंबई इंडियंस के कैंप में बड़ा बदलाव, चोटिल डी कॉक बाहर, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को मिला मौका