IPL 2026

KKR vs DC: ईडन गार्डन्स में प्लेऑफ का आखिरी दांव! कोलकाता की पिच पर बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज होंगे सफल?

IPL 2026 का 70वां मैच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में शुरू होने जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार, 24 मई  को दिल्ली  कैपिटल्स की मेजबानी करेगी.

AI
Meenu Singh

कोलकाता: IPL 2026 का 70वां मैच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में शुरू होने जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार, 24 मई  को दिल्ली  कैपिटल्स की मेजबानी करेगी.  इस मैच में केकेआर जुझारू दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी. KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें मैच 69 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन पर निर्भर करती हैं. अगर RR जीत जाती है, तो केकेआर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. 

लेकिन अगर आरआर हार भी जाती है, तो भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने का एकमात्र तरीका दिल्ली की टीम को बड़े अंतर से हराना होगा, जिससे उनके कुल अंक 15 हो जाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स के पास भी प्लेऑफ में जगह बनाने का थोड़ा-बहुत मौका है। अगर वे केकेआर के खिलाफ जीत जाते हैं, तो उनके 14 अंक हो जाएंगे और उन्हें अन्य मैचों के नतीजों का भी साथ चाहिए होगा.

KKR vs DC हेड टू हेड

कोलकाता नाइड राइडर्स के लिए भले ही यह सीजन कुछ खास नहीं गया हो लेकिन टीम टूर्नामेंट की सफल टीमों में से एक है. डिसी और केकेआर के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें केकेआर का पलड़ा भारी दिखा है. केकेआर ने 20 मैचों में दिल्ली को मात  दी है तो वहीं दिल्ली ने 15 मैच में बाजी मारी है. इसके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला. 

पिच रिपोर्ट

कोलकाता का ईडन गार्डन्स  एक ऐतिहासिक मैदान पर है जहां पर टीमें आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं. इस मैदान की पिच बेहद तेज है, जिस कारण बल्लेबाजी यहां पर आतंक मचाते हैं. साथ ही इस मैदान पर स्पिनर्स भी कुछ हद तक अपना जादू बिखेरते हैं.

वेदर अपडेट 

AccuWeather के अनुसार रविवार को कोलकाता का मौसम साफ रहने की संभावना है. 24 मई को बारिश की कुल संभावना 2 प्रतिशत है तो वहीं 6 प्रतिशत बादल छाए रहने की आशंका है. आज कोलकाता में बारिश का कोई खतना नहीं है जिस कारण फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

KKR vs DC की संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे  

इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन 
 
DC की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा