422 रन, 5 अर्धशतक..... भारत को मिला विराट कोहली जैसा सुपर स्टार, टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार
बीती शाम कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम रही. अजिंक्या रहाणे के लड़को ने कल प्लेऑफ के प्रबल दावेदार गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देते हुए मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम कर लिया. इस मैच में केकेआर के युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग को अगर हम इंडियन टेलेंट लीग कहें तो गलत नहीं होगा इस लीग में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं. इसके जरिए वह दुनिया और खास तौर पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. साथ ही इस लीग के जरिए बहुत से युवा टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाते हैं. ऐसे ही एक युवा का नाम इस सीरीज सामने आ रहा जिसने अपने धाकड़ प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी खींचा है.
बीती शाम कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम रही. अजिंक्या रहाणे के लड़को ने कल प्लेऑफ के प्रबल दावेदार गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देते हुए मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में जिंदा है. टीम की जीत में केकेआर के एक युवा अहम योगदान रहा. जिसने कल अपना अर्धशतक पूरा करते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
अंगकृष ने बल्ले से काटा गदर
यहां पर हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी हैं. जिन्होंने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह इस सीजन में उनका पांचवां अर्धशतक रहा.
रघुवंशी ने महज 21 साल की उम्र में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों की सूची में शामिल कर दिया है. उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, टाइमिंग और बड़े शॉट खेलने की क्षमता साफ नजर आई.
दिग्गजों की सूची में हुए शामिल
अंगकृष अब कम उम्र में एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो चुके हैं. वह इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में शीर्ष पर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 21 साल की उम्र में एक सीजन में छह-छह अर्धशतक लगाए थे.
टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाए
लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अंगकृष रघुवंशी जल्द ही भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं. इस IPL सीजन में उन्होंने शुरुआत से ही दमदार बल्लेबाजी की है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 51 रन बनाए थे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था.
422 रन, 5 अर्धशतक...
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रघुवंशी ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 42.20 की औसत से 422 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 82* रहा है. इस सीजन अंगकृष के बल्ले से 40 चौके और 19 आए हैं.