SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, हैदराबाद के गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे

मुल्लनपुर में खेले जा रहे आईपीएल एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

X/@IPL
Kanhaiya Kumar Jha

नई दिल्ली: मुल्लनपुर में खेले जा रहे आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. महज 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर उन्होंने प्लेऑफ के इतिहास का सबसे तेज पचासा जड़ दिया है. वैभव जिस तरह से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसके आगे हैदराबाद के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं. टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, लेकिन फ़िलहाल वैभव पैट कमिंस के इस फैसले को गलत साबित करते नजर आ रहे हैं.

वैभव ने हैदराबाद के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

वैभव के बारे कहा जाता है कि जब वो बल्लेबाजी करते हैं तब वो ये नहीं देखते कि सामने कौन गेंदबाज है. चाहे गेंदबाज कोई भी हो, लेकिन उनका आक्रामक अंदाज बदस्तूर जारी रहता है. इसका प्रत्यक्ष उदहारण तब देखने को मिला, जब उन्होंने पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ दिए. वैभव के लिए हैदराबाद तामाम तरह के प्लान बनाए हो, लेकिन फ़िलहाल वैभव हैदराबाद के गेंदबाज़ों को जमकर कूट रहे हैं.

महज 29 गेंदों पर उन्होंने 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने अपना शिकार बनाया. अगर 29 गेंदों पर आज वो शतक जड़ देते, तो आज वो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देते, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों पर शतक जड़ा था.

एक ही पारी में लगाए 12 छक्के

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। उन्होंने 5 चौके भी लगाए। सीमा पार भेजी गई गेंदों का कुल योग देखें तो 80 रन उन्होंने सिर्फ बॉउंड्री से ही अर्जित किए, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि उन्होंने किस आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और किस तरह हैदराबाद के गेंदबाज़ों को दिन में तारे दिखा दिए.

बता दें कि ये एलिमिनेटर मुकाबला है. आज जो टीम जीत दर्ज करेगी, उसे गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा। गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 2 मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, वही टीम ख़िताबाई मुकाबले में RCB से भिड़ेगी, जिसने गुजरात को बुरी तरह से हराकर पहले ही फाइनल की टिकट पक्की कर ली है.