DC vs GT, Live Streaming: लगेगी जीत की हैट्रिक या GT को मिलेगी पहली सफलता! जानिए कब कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
IPL 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस होंगी. दोनों टीमों के बीच 8 अप्रैल यानी की बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
नई दिल्ली: IPL 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस होंगी. दोनों टीमों के बीच 8 अप्रैल यानी की बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि जहां एक ओर दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयार है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है.
बता दे अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में उन्हें जीत हांसिल हुई है. इस कारण देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारेगी. लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं कि आप मैच का लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं.
DC vs GT के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
DC vs GT के बीच खेला जाने वाला मुकाबला को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
DC vs GT के बीच मैच कब खेला जाएगा?
DC vs GT IPL 2026 में 08 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
DC vs GT के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
DC vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
DC vs GT के बीच टॉस किस समय होगा?
DC vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
DC vs GT का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
DC vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
DC vs GT मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
DC vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
DC vs GT स्क्वाड
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नितीश राणा, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव
GT: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा