ईशान किशन ने 'व्हिसल पोडू' बोलकर CSK फैंस को जिढ़ाया! दिखाया बाहर का रास्ता, वीडियो वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, लेकिन मैच खत्म होने के बाद उनका अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. खासतौर पर उनका 'व्हिसल पोडू' सेलिब्रेशन फैंस के बीच बहस का बड़ा विषय बन गया.

ANI & X (@CricketCentrl)
Meenu Singh

चेन्नई: चेपॉक का मैदान सोमवार रात सिर्फ एक जीत का गवाह नहीं बना, बल्कि यहां ऐसा जश्न भी देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, लेकिन मैच खत्म होने के बाद उनका अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. खासतौर पर उनका 'व्हिसल पोडू' सेलिब्रेशन फैंस के बीच बहस का बड़ा विषय बन गया.

IPL 2026 के इस अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बना दिया. हालांकि SRH को पांच विकेट से जीत दिलाने के बाद भी ईशान किशन ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने मैच जीतने के बाद कुछ ऐसा किया जिसने सीएसके फैंस को काफी आहत कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ईशान की जमकर आलोचना हो रही है. 

ईशान किशन की दमदार पारी

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले बता दें ईशान की दमदार पारी की बदौलत एसआरएच प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में सफल हो पाई. लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मैच का रुख तब बदला जब ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की. उन्होंने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट लगाए. उन्होंने 47 गेंदों पर 70 रनों की आक्रमक पारी खेली. 

वायरल हुआ 'व्हिसल पोडू' सेलिब्रेशन

मैच जीतने के बाद ईशान किशन ने ऐसा जश्न मनाया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के फेमस 'व्हिसल पोडू' अंदाज की नकल करते हुए सेलिब्रेशन किया और फिर दर्शकों की तरफ मुस्कुराते हुए इशारा भी किया. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वह सीएसके फैंस को बाहर जाने का इशारा भी कर रहें हैं.

उनका यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई फैंस ने इसे मजेदार बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सीएसके समर्थकों को चिढ़ाने वाला अंदाज माना.