CSK पर चोट का कहर! एक और विदेशी खिलाड़ी इंजरी के कारण लौटा घर
जीत की पटरी पर लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स को अब एक और बड़ा झटका लग गया है. प्लेऑफ की रेस के बीच ही टीम के स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण घर वापसी कर रहे. जिस कारण अब टीम मुश्किलों में पड़ गई है.
नई दिल्ली: जीत की पटरी पर लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लग गया है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम पहले से ही चोट की समस्या से जूझ रही है लेकिन अब टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन बीच अभियान में अपनी दाहिनी जांघ की चोट के कारण घर लौट रहे हैं. इस बात की पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की है. उनका घर लौटना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
चोट के कारण घर लौटे जेमी ओवरटन
चेन्नई सुपर किंग्स ने पुष्टि की है कि ऑलराउंडर जेमी ओवरटन अपनी दाहिनी जांघ की चोट का आकलन कराने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे. इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओवरटन इस सीजन में सीएसके के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है. 10 मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए और 136 रन बनाए.
Also Read
- IPL 2026 Playoffs Scenarios: टॉप 2 में RCB-GT की जगह पक्की! CSK भी है रेस का हिस्सा
- PBKS vs MI: मुंबई बिगाड़ेगी पंजाब का खेल? बारिश बन सकती है विलेन, मैच से पहले जानिए धर्मशाला की पिच और वेदर रिपोर्ट
- PBKS vs MI, Live Streaming: धर्मशाला में PBKS तोड़ेगी हार की लय या MI बिगाड़ेगी खेल? जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स
सीएसके ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'जेमी ओवरटन को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और आगे के मूल्यांकन और इलाज के लिए वह यूके लौटेंगे.' यह अपडेट पांच बार के चैंपियन के लिए बेहद मुश्किल समय में आया है, जब टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का प्रयास कर रही है. इसी बीच टीम एक के बाद एक अपने खिलाड़ियों को खोती जा रही है.