T20 World Cup 2026

IPL 2026 ऑक्शन लिस्ट में किया गया बड़ा बदलाव, 19 नए खिलाड़ियों को एक दिन पहले मिली जगह

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन आज अबू धाबी में होने वाला है. इससे एक दिन पहले लिस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है और 19 नए खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल किया गया है.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से सिर्फ एक दिन पहले बड़ा बदलाव हुआ है. बीसीसीआई ने फाइनल प्लेयर्स लिस्ट में अपडेट किया और 19 नए खिलाड़ियों को शामिल कर लिया. इससे पहले जारी लिस्ट में कुल 350 खिलाड़ी थे लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 369 हो गई है. 

यह बदलाव फ्रेंचाइजी टीमों की मांग पर किया गया. अबू धाबी में 16 दिसंबर को होने वाले इस ऑक्शन में अब ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे. बता दें कि इस मेगा ऑक्शन नहीं है और इसी वजह से खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई संख्या निर्धारित नहीं थी.

ऑक्शन लिस्ट में क्या बदला?

शुरुआत में बीसीसीआई ने 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी थे. नए अपडेट के बाद भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 253 और विदेशी खिलाड़ियों की 116 हो गई है. 

कुल मिलाकर 19 नए नाम जुड़े हैं. इस मिनी ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं, जिनमें से 31 जगहें विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखी गई हैं. कई खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है लेकिन कुछ अनसोल्ड भी रह सकते हैं.

कौन हैं ये 19 नए खिलाड़ी?

ये नए खिलाड़ी अलग-अलग देशों और घरेलू क्रिकेट से आते हैं. इनमें कुछ चर्चित नाम भी हैं. अभिमन्यु ईश्वरन (भारत), मणि शंकर मुरा सिंह (भारत), वीरनदीप सिंह (मलेशिया), चामा मिलिंद (भारत), केएल श्रीजीत (भारत), एथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), स्वास्तिक चिकारा (भारत), राहुल राज नामला (भारत), विराट सिंह (भारत), त्रिपुरेश सिंह (भारत), काइल वेरेन (दक्षिण अफ्रीका), ब्लेसिंग मुजाराबानी (जिम्बाब्वे), बेन सियर्स (न्यूजीलैंड), राजेश मोहंती (भारत), स्वास्तिक सामल (भारत), सारांश जैन (भारत), सूरज संगाराजू (भारत), तन्मय अग्रवाल (भारत).

ऑक्शन कब और कैसे होगा?

ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरीना में 16 दिसंबर को होगा. भारत में यह दोपहर ढाई बजे शुरू होगा. पहले कुछ समय ब्रीफिंग और नियमों की जानकारी दी जाएगी, उसके बाद असली बोली शुरू होगी. 

सबसे पहले बल्लेबाजों पर बोली लगेगी, जिसमें 6 खिलाड़ी शामिल होंगे. फिर ऑलराउंडरों की बारी आएगी. यह मिनी ऑक्शन एक दिन का है और टीमों को अपनी स्क्वॉड मजबूत करने का मौका मिलेगा. इस बार ऑक्शन में सबसे अधिक पर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है.