'छाती ठोंकी, गाड़ दिया बल्ला', बेंगलुरु में RCB को कूटने के बाद गुस्से में दिखे राहुल-Video

अभिषेक पोरेल और अक्षर के जल्दी आउट होने के बाद, राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ वापसी की साझेदारी शुरू की. 11वें ओवर के बाद दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और आरसीबी के गेंदबाजों पर हमला किया.

Social Media
Gyanendra Sharma

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का विजयी अभियान जारी है. दिल्ली ने बेंगलुरु को घर में घुसकर हराया. केएल राहुल ने गुरुवार को मैच जिताऊ पारी खेलकर पिछले साल मेगा नीलामी में उन्हें अपना सबसे महंगा खिलाड़ी बनाने के दिल्ली कैपिटल्स के फैसले को सही साबित किया. राहुल ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार पारी खेली. 

 हालांकि अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत की जगह ली जो राहुल की पूर्व टीम लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए, लेकिन कर्नाटक का यह क्रिकेटर आईपीएल 2025 में डीसी का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन रहा है. आरसीबी के खिलाफ़ डीसी 164 रनों का पीछा कर रहे थे और राहुल चौथे नंबर पर आए क्योंकि ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अपना विकेट खो बैठे थे. डीसी का स्कोर 30/3 था और ऐसा लग रहा था कि आरसीबी पहले ही मैच जीत चुकी है.

केएल राहुल जब आए थे उस समय टीम के हालत कुछ ठीक नहीं थी. लेकिन उन्होंने टीम को संभाला और जमकर बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने अपनी इनिंग की पहली 28 गेंदों में 29 रन बनाए. उसके बाद अगली 25 गेंदों में 64 रन ठोक दिया.