IPL 2024: 31 मैचों के बाद Points Table में RR का जलवा, इन 2 टीमों की हालत सबसे खराब

IPL 2024, Points Table: आईपीएल 2024 की प्वाइंट टेबल रोचक है. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स और केकेआर का जलवा दिख रहा है.

India Daily Live

IPL 2024, Points Table: आईपीएल 2024 में अब तक 31 मैच हो चुके हैं. इस सीजन ने अपना आधा पड़ाव पार कर लिया है. 31 मैचों के बाद संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का जलवा दिख रहा है. टीम अपने 7 में से 6 मैच जीतकर नंबर एक पर काबिज है. पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से शिकस्त दी. हार के बाद भी केकेआर दूसरे नंबर पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने 6 में से 4 मैच जीते हैं. 

प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अपने 6 में से 4 मैच जीते हैं. उसके पास 8 अंक हैं. चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 6 में से 4 मैच जीते हैं. 5वें नबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जो 6 में से 3 मैच जीत चुकी है. इतने ही उसने हारे हैं.

इन 2 टीमों की हालत सबसे ज्यादा खराब

इस सीजन दिल्ली और आरसीबी टीम की हालत सबसे ज्यादा खराब है. आरसीबी ने 7 में से 6 मैच हारे हैं, वो प्वाइंट टेबल में 10वें नंबर पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 6 में से 4 मैच हारे हैं.

IPL 2024 में 31 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल

टीमें