IPL 2024 Opening Ceremony: तिरंगा लेकर उतरे अक्की, चंद्रयान-3 की लैंडिंग भी दिखाई गई

IPL 2024 Opening Ceremony 2024 Live Updates: कुछ देर बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी शुरू होने वाली है.

India Daily Live

IPL 2024 Opening Ceremony 2024 Live Updates: आज से आईपीएल 2024 का आगाज हो रहा है. RCB vs CSK के बीच मुकाबले से पहले चेपॉक स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का रंगारंग आगाज हुई है. जिसमें एआर रहमान, सोनू निगम और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ परफॉर्म ने शानदार फरफॉर्मेंस दी. ओपनिंग सेरेमनी के अंत में एआर रहमान ने ऑस्कर अवार्ड विनर सॉन्ग जय हो गया. इस पर फैंस खूब नाचे. इस तरह सेरेमनी समाप्त हुई.

सेरेमनी के दौरान इंडिया गेट, चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग भी दिखाई गई. एक थीम के जरिए इसका शानदार नजारा दिखाया गया है.

नीचे देखिए ओपनिंग सेरेमनी के लाइव अपडेट

चेपॉक स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं. अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ परफॉर्म ने सबसे पहले परफॉर्म किया. दोनों ने बढ़िया डांस किया और बाइक से पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया है.

आप इस ओपनिंग सेरेमनी को स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव होगी. आप जियो सिनेमा पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.