IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IPL 2024: 'ये क्या मुझे चुप कराएगा'...काव्या मारन हुईं क्लीन बोल्ड...SRH की हार पर मीम्स की आई बाढ़

IPL 2024: आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर ने एंट्री कर ली है. हैदराबाद की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम्स की बाढ़ करके SRH के मजे ले लिए.

India Daily Live

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने  धांसू प्रदर्शन किया, लेकिन 21 मई को जब क्वालीफायर की बारी आई तो टीम फुस हो गई. लगभग हर मैच में 200 प्लस स्कोर करने वाली हैदराबाद मुश्किल से 159 रनों तक पहुंच सकी और 8 विकेट से मैच हार गई. केकेआर ने गेंद और बल्ले से कमाल किया और हैदराबाद पर पूरी तरह हावी दिखी. इस जीत के साथ केकेआर की टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है. जैसे ही केकेआर ने जीत दर्ज की तो मीम्स की बाढ़ आ गई.

केकेआर के फैंस ने गौतम गंभीर और काव्या मारन की फोटो पर मीम्स वायरल करके SRH के मजे ले लिए.



मैच का लेखा जोखा

अगर मैच की बात करें तो इस सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें केकेआर ने गेंद और बल्ले से कमाल का खेल दिखाया और इस सीजन का विस्फोटक टीम को 8 विकेट के अंतर से बड़ी शिकस्त दी. हैदराबाद की टीम ने 19.3 ओवर खेले और 159 रनों पर सिमट गई. केकेआर ने 39 रनों पर 4 विकेट गिरा दिए थे, इसके बाद टीम जैसे-तैसे 159 तक पहुंच पाई, फिर जब केकेआर टारगेट का पीछा करने उतरी तो तूफानी अंदाज में बैटिंग की.

केकेआर के लिए 2 खिलाड़ियों ने फिफ्टी जमाई

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में ही यह टारगेट हासिल कर लिया. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक जमाए. श्रेयस ने 24 गेंदों पर 58 रन कूटे, जबकि वेंकटेश ने 28 बॉल पर 51 रन बनाए. 14 मैचों में केकेआर की यह 9वीं जीत है. 2 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए. उसे सिर्फ 3 मैचों में हार मिली है.