IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IPL 2024: KKR को बड़ा झटका, तूफानी ओपनर नहीं खेलेगा, अनसोल्ड खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री

IPL 2024, Jason Roy: आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है.  स्टार ओपनर जेसन रॉय इस सीजन नहीं खेलेंगे.

India Daily Live

IPL 2024, Jason Roy: 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होगा. इसमें अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं. इस सीजन श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी करते दिखेंगे, लेकिन लीग से पहले पहले इंग्लैंड के तूफानी ओपनर जेसन रॉय ने केकेआर को बड़ा झटका दिया. उन्होंने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. जेसन रॉय की जगह शाहरूख खान की टीम ने फिल साल्ट को टीम में शामिल किया है. 

खास बात ये है कि केकेआर ने फिल साल्ट को 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है. हाल में इस बैटर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में साल्ट ने दो शतक भी लगाए थे. 

IPL 2024 के लिए केकेआर का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान) नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, श्रीकर भरत, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, शाकिब हुसैन.