IPL 2024: MS Dhoni करेंगे बड़ा धमाका, 6 रन बनाते ही CSK के लिए रच देंगे इतिहास
IPL 2024, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैदराबाद के खिलाफ एक बड़ा रिकार्ड बना सकते हैं.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडिय में खेला जाना है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और एसआरएच की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं. अगर वो मैदान पर बैटिंग के लिए आए तो आज 6 रन बनाते ही टीम के लिए नया इतिहास रच देंगे.
एमएस धोनी ने पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. अब फैंस एक बार फिर उनका तूफानी अंदाज देखने को बेताब हैं. 6 रन बनाते ही वो आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5 हजार रन पूरे कर लेंगे. सुरेश रैना के बाद एमएस ऐसे दूसरे खिलाड़ी बनेंगे, जो 5 हजार रनों का आंकड़ा टच करेंगे. अभी उनके नाम 4996 रन हैं, जबकि रैना ने इस टीम के लिए सबसे ज्यादा 5529 रन बनाए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ी
- सुरेश रैना- 200 मैचों की 195 पारियों में 5529 रन हैं. 109 रन हाई स्कोर है.
- एमएस धोनी- 247 मैचों की 215 पारियों में 4994 रन हैं. उनका हाई स्कोर 84* है.
- फाफ डु प्लेसिस- 100 मैचों की 93 पारियों में 2932 रन हैं. हाई स्कोर 96 है.
- माइक हसी- 64 मैचों की 63 पारियों में 2213 रन हैं. 116 हाई स्कोर है.
- मुरली विजय- 89 मैचों की 89 पारियों में 2205 रन हैं. 127 हाई स्कोर है.