'आभारी हूं'..भारत लौटने पर विनेश ने कही ये 1 लाइन, देखिए VIDEO
Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद विनेश फोगाट वापस स्वदेश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ, यहां मीडिया के सामने उन्होंने कहा 'मैं अपने देशवासियों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए आभारी हूं.'
Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में जलवा दिखाने वालीं भारतीय स्टार रेसलर विनेश फोगाट भारत वापस लौट आई हैं. 17 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. हजारों की संख्या में लोग विनेश फोगाट का स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचे. एयरपोर्ट से बाहर आते ही विनेश साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर खूब रोईं. वतन वापसी पर भव्य स्वागत और लोगों का प्यार देख विनेश ने कहा 'पूरे देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं''.
मेडल क्यों नहीं मिला
पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम वर्ग में विनेश ने एक ही दिन में 3 पदक जीतकर फाइनल में एंट्री की थी. इस तरह उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का ही कर लिया था, लेकिन फाइनल से ठीक एक दिन पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकल गया. इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. इस तरह वो मेडल से चूक गईं.