'बैडमिंटन में रिवर्स स्वीप लगा दिया...', लक्ष्य सेन का ये शॉट देख आंखें फटी रह जाएंगी
Lakshya Sen Reverse Sweep Shot Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के लक्ष्य ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. एकल बैडमिंटन ग्रुप में हुए इस मुकाबले में लक्ष्य ने एक ऐसा शॉट लगाया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, लक्ष्य ने क्रिकेट की दुनिया में लगाए जाने वाला रिवर्स स्वीप शॉट खेला. सोशल मीडिया पर उनके इस शॉट के वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है.
Lakshya Sen Reverse Sweep Shot Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत के एथलीट परचम लहरा रहे हैं. इंडिया के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने तो 31 जुलाई को कमाल ही कर दिया. लक्ष्य ने विश्व के नंबर 3 बैडमिंटन खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. लक्ष्य ने जिस तरह से जोनाथन को हराया वह काबिले तारीफ है. दरअसल, उन्होंने मैच के दौरान क्रिकेट मैच में जैसे रिवर्स स्वीप शॉट लगाया जाता है, उसी तरह बैडमिंटन में उन्होंने एक शॉट खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
बैडमिंटन के एकल पुरुष प्लेट स्टेज के मुकाबले में लक्ष्य ने शानदार खेल दिखाते हुए विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 के अंतर से हराया.
लक्ष्य ने लगाया रिवर्स स्वीप शॉट
इंडोनेशिया के Jonatan Christie का बैडमिंटन की दुनिया में सिक्का चलता है. लेकिन पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य के सामने उनका सिक्का नहीं चल पाया. दोनों खिलाड़ियों के बीच शानदार कांटेदार मुकाबला देखने को मिला. 51 मिनट तक चले इस मुकाबले में हर मिनट अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण था. पहले गेम में लक्ष्य ने जोनाथन को 21-18 से हराया, जबकि दूसरे गेम में लक्ष्य को 21-12 के अंतर से जीत मिली.
Also Read
लक्ष्य का रिवर्स स्वीप शॉट ने खूब वाहवाही बटोरी. बैडमिंटन कोर्ट में बैठे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. लक्ष्य के रिवर्स स्वीप शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. लोग इसे क्रिकेट के शॉट से जोड़कर देख रहे हैं.
22वें नंबर के खिलाड़ी हैं लक्ष्य
लक्ष्य ने पेरिस ओलंपिक के अपने पहले मुकाबले में कोविड कोर्डन को हराया था. हालांकि, ग्वाटेमाला के खिलाड़ी को चोट के चलते ओलंपिक से बाहर करना पड़ा तो एकल पुरुष बैडमिंटन के नतीजों को डिलीट कर दिया गया. इस समय बैडमिंटन में भारत के लक्ष्य 22 वें नंबर के खिलाड़ी हैं.