IND vs ENG 4th T20: चौथे टी-20 में इंग्लैंड को हर हाल में हराना चाहेगी टीम इंडिया, प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसकी वजह पिछले मैच में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन है. रिंकू सिंह फिट हैं, ये सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी राहत की बात है.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. हर हाल में वो चौथा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं इंग्लैड की टीम ने पिछले मैच में धमाकेदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. वो पुणे के एमसीए स्टेडियम में एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली इंडिया ब्रिगेड को हराकर सीरीज में बराबरी के लिए पूरा जोर लगाएगी.
टीम इंडिया पुणे में अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करेगी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने राजकोट में टीम इंडिया की तरफ से करीब 14 महीने बाद वापसी की थी. उनकी जगह एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह दिख सकते है. तीसरे टी-20 में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था. रिंकू सिंह चौथे मैच के लिए फिट हैं. उन्हें धुव्र जुरेल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.
वांशिगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. वो रवि विश्नोई की जगह टीम में खेल सकते हैं. रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा सकता है. इसके अलावा शायद ही टीम में कोई बदलाव देखने को मिले. इस मैच में टीम इंडिया चार स्पिनरों के साथ उतर सकती है. अर्शदीप सिंह के साथ तेज गेंदबाजी की बागडोर हार्दिक पांड्या उठा सकते हैं.
Also Read
वरुण चक्रवर्ती की टीम में जगह पक्की है. उनके अलावा अक्षर पटेल और वांशिगटन सुंदर स्पिनर की भूमिका में होंगे. सूर्यकुमार यादव फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि बल्लेबाजी में गहराई हो. ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के कंधों पर होगी. तिलक वर्मा से एक बार फिर से धमाकेदार पारी की उम्मीदें टीम इंडिया को है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), ब्रायडन कारसे, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन,, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद , मार्क वुड.