IND vs AFG Test: मुल्लांपुर में चलेगा किसका जोर गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश, वेदर रिपोर्ट संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत और अफगानिस्तान को 6 जून यानी शनिवार से एक टेस्ट मैच खेलना है. मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है. बता दें मुकाबला भारतीय मैदान न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 09:30 बजे से खेला जाएगा.
नई दिल्ली: लंबे समय के बाद फैंस को जिस बात का इंतजार था वो घड़ी आ गई है आज भारतीय टीम एक बार फिर से इंटरनेशनल मंच पर उतरने वाली है. भारत और अफगानिस्तान को 6 जून यानी शनिवार से एक टेस्ट मैच खेलना है. मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.
बता दें मुकाबला भारतीय मैदान न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 09:30 बजे से खेला जाएगा. गौरतलब है कि भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे और टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. अब देखना है दिलचस्प होगा कि ये पिच किस तरह का बर्ताव करती है.
WTC का हिस्सा नहीं है मैच
शुभमन गिल की कप्तानी में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और कई अन्य सितारे इस टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे. गौरतलब है कि यह मुकाबला मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है. लेकिन ये मैच जीतकर टीम अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी.
कैसा बर्ताव करेगी मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट
अब अगर चंडीगढ़ के पिच की बात करें तो मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी संतुलित है. यहां पर स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है. पहले दिन के शुरुआती दौर में बल्लेबाजों को धैर्य बनाए रखना होगा. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा.
कुछ ऐसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान मौसम काफी हद तक क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की संभावना है. तापमान 35°C से 38°C के बीच रहने की उम्मीद है, और दिन में हल्की धूप खिली रहेगी. पहले दिन सुबह के सत्र में थोड़ी बहुत बारिश की संभावना है लेकिन बारिश मैच में कुछ खास खलल नहीं डालेगी.
IND vs AFG की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे / मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, जियाउर रहमान शरीफी, कैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी
और पढ़ें
- India vs Afghanistan Test: कल कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग? नोट कर लें हर डिटेल
- IPL 2026 के बाद टेस्ट मैच के लिए तैयार गिल के 'धुरंधर', जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
- श्रेयस अय्यर बने भारतीय टीम के नए कप्तान, सूर्यकुमार यादव की जगह संभालेंगे टी20 टीम की कमान