India vs Afghanistan Series: धर्मशाला में आज होगा पहला ODI मैच, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट
आज भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच खेला जाएगा. आज के मैच के दौरान मौसम का पूर्वानुमान क्या है, पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी, प्लेइंग इलेवन में कौन हैं, चलिए जानते हैं यहां…
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाएगा. यह मैच हिमाचल प्रदेश के सुंदर हिल स्टेशन धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी कर रही है. इस मैच को लेकर सबकी नजर मौसम पर भी है.
हेड टू हेड:
-
कुल खेले गए मैच: 8
-
भारत ने 7 मैच जीते
Also Read
- IND vs AFG Live Streaming 1st ODI: आज धर्मशाला में भिड़ंगे भारत-अफगानिस्तान, जानिए बिना पैसा खर्च किए कहां देख पाएंगे लाइव मैच
- केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, अपनी कप्तानी में 2019 में रचा था इतिहास
- कौन हैं विल्टन सैम्पायो? FIFA वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में ही क्यों बन गए चर्चा का केंद्र
-
अफगानिस्तान की जीत: 0
-
टाई/कोई परिणाम नहीं: 1
पिच रिपोर्ट:
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण उच्च स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं. पिच तेज गेंदबाजों, विशेषकर नई गेंद से गेंदबाजी करने वालों के लिए मददगार है.
क्या है आज के मौसम का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 16 जून तक खराब मौसम की चेतावनी दी है. 13 जून से 16 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. आज धर्मशाला में हल्की बारिश की उम्मीद है. टेम्प्रेचर 12°C से 18°C के बीच रहने की उम्मीद है.
IND vs AFG की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक.
सीरीज का बाकी मैच की डिटेल्स:
बता दें कि पहला मैच धर्मशाला में होने के बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा (अंतिम) मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर मौसम साथ देता है तो शुभमन गिल की टीम विश्व कप की तैयारी में अच्छी शुरुआत कर सकती है.