IND vs AFG Live Score, Day 3: 152 पर सिमटी अफगानिस्तान की पारी, चंडीगढ़ में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
भारतीय टीम ने चंडीगढ़ में चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा. टीम ने पहली पारी में 568 रनों पर पारी घोषित करने के बाद, अब मेजबान टीम ने अफगानिस्तान को 152 रनों पर ही रोक दिया.
चंडीगढ़: भारतीय टीम ने चंडीगढ़ में चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा. टीम ने पहली पारी में 568 रनों पर पारी घोषित करने के बाद, अब मेजबान टीम ने अफगानिस्तान को 152 रनों पर ही रोक दिया, और यह सब मानव सुथार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत संभव हुआ.
पहले सेशन के समापन से पहले ही भारतीय गेंदबाजों ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पहली पारी में ऑलआउट कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने फॉलो-ऑन लागू किया. मेहमान टीम भारत से 412 रनों से पीछे है और मैच तेजी से उनके हाथ से निकलता जा रहा है. अफगानिस्तान पहले सत्र तक 4 ओवर में 18 रनों पर है.
152 रनों पर सिमटी मेहमान टीम की पारी
अफगानिस्तान भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में प्रदर्शन करने में लगातार फेल हो रहा है. मेहमान टीम किसी भी डिपार्टमेंट प्रदर्शन करने में नाकाम हो रही है. टीम न तो भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक पाई और नहीं मेजबान टीम के गेंबाजों के चक्रव्यू को भेद पाई. नतीजतन टीम पहली पारी में महज 152 रनों पर ही पवेलियन लौट गई. अब टीम 412 रनों का पीछा करने उतरी है.
9 खिलाड़ी 20 से भी कम स्कोर पर हुआ आउट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हुई है. पहली पारी में रहमत शाह एक मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने क्रीज पर जूझारूपन दिखाते हुए 60 रनों की पारी खेली.
उनके अलाना कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी दूसरे ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने इस पारी में 20 रन बनाए. इनके अलावा किसी भी खिलाड़ी ने 20 रनों का आंकड़ा तक पार नहीं किया. टीम के न खिलाड़ी इससे कम के स्कोर पर ही आउट हो गए.
भारत का किला भेदने उतरेगी अफागान टीम!
दूसरे सेशन में अफगानिस्तान की टीम भारता किला भेदने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. फिलहाल क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज सेदीकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक मौजूद हैं. जिन्होंने पहली पारी में निराश किया था. लेकिन अगर टीम को मैच में बने रहना है या वापसी करनी है तो उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हालांकि मुश्किल है कि अफगानिस्तान के बल्लेबाज अब भारत का किला भेद पाएं.