IND vs AFG Live Streaming 1st ODI: आज धर्मशाला में भिड़ंगे भारत-अफगानिस्तान, जानिए बिना पैसा खर्च किए कहां देख पाएंगे लाइव मैच
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम से भिड़ेगी.
IND vs AFG: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम से भिड़ेगी. जिसके लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी हुई हैं. इस सीरीज से पहले भारत-अफगान एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भिड़ी थीं जिसमें भारत ने एक पारी और 300 रनों से बाजी मारी थी. अब सबकी निगाहें इस मुकाबले पर सीरीज पर होगी.
यह सीरीज भारत के लिए वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत होगी. हालांकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. जिस कारण यशस्वी जायसवाल को इसमें खेलने का मौका मिल सकता है. साथ ही खासा नजर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर रहेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच शनिवार, 13 जून 2026 को खेला जाएगा.
Also Read
IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच कहाँ खेला जाएगा?
IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs AFG के बीच पहला मैच किस समय शुरू होगा?
IND vs AFG के बीच पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.
IND vs AFG पहले मैच में टॉस कितने बजे होगा?
IND vs AFG के पहले मैच में टॉस 01:00 बजे होगा.
IND vs AFG के बीच पहले वनडे मैच का प्रसारण कहां देखें?
IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
IND vs AFG के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा.
IND vs AFG के बीच पहला वनडे फ्री मैच कहां देख सकते हैं?
फैंस IND vs AFG के बीच पहला वनडे मैच फ्री में डीडी स्पोर्ट्स. फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स देख सकते हैं.
IND vs AFG के लिए टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल , कुलदीप यादव , नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर , रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या , वाशिंगटन सुंदर , हर्ष दुबे, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह , गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी , राशिद खान , दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी