Asia Cup 2025: सिर्फ 10 सेकंड के लिए 16 लाख! भारत-पाकिस्तान मैच के लिए विज्ञापन स्लॉट्स की बोली ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच के लिए विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. टीवी पर 10 सेकंड का विज्ञापन स्लॉट 16 लाख रुपये का रखा गया है. डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉन्सरशिप पैकेज करोड़ों रुपये में बिक रहे हैं. यह मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा.

Social Media
Km Jaya

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला एशिया कप 2025 का ग्रुप-ए का हाई-वोल्टेज मुकाबला विज्ञापन दरों के मामले में नया इतिहास बना रहा है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 14 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन दरें आसमान छू रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया यानी SPNI ने विज्ञापनदाताओं को जारी रेट कार्ड में बताया है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीवी पर 10 सेकंड का विज्ञापन स्लॉट 16 लाख रुपये में बेचा जाएगा. यह भारतीय क्रिकेट मैचों के लिए अब तक की सबसे ऊंची दरों में से एक है.

टीवी विज्ञापन पैकेज

को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सरशिप: 18 करोड़ रुपये

एसोसिएट स्पॉन्सरशिप: 13 करोड़ रुपये

स्पॉट-बाय पैकेज (सभी भारत और नॉन-इंडिया मैचों के लिए): 16 लाख रुपये प्रति 10 सेकंड या 4.48 करोड़ रुपये

डिजिटल विज्ञापन (Sony LIV)

को-प्रेजेंटिंग और हाइलाइट्स पार्टनर: 30 करोड़ रुपये प्रत्येक

को-पावर्ड-बाय पैकेज: 18 करोड़ रुपये

डिजिटल विज्ञापनों का 30 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ भारत के मैचों के लिए आरक्षित

विज्ञापन दरें (फॉर्मेट के अनुसार)

प्री-रोल: 275 रुपये प्रति 10 सेकंड (भारत मैच के लिए 500 रुपये, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 750 रुपये)

मिड-रोल: 225 रुपये (भारत मैचों के लिए 400 रुपये, भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए 600 रुपये)

कनेक्टेड टीवी विज्ञापन: 450 रुपये (भारत मैच के लिए 800 रुपये, भारत-पाकिस्तान के लिए 1,200 रुपये)

एशिया कप 2025 का आयोजन

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में होगा. इसमें कुल 19 मुकाबले होंगे जिन्हें दुबई और अबू धाबी होस्ट करेंगे. भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा जबकि अंतिम ग्रुप मैच 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेला जाएगा. सुपर फोर के ज्यादातर मैच और फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होंगे. इस टूर्नामेंट में यूएई और ओमान, भारत, पाकिस्तान ग्रुप-ए में हैं, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप-बी में शामिल हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर में पहुंचेंगी.