धोनी नहीं, ये खिलाड़ी है भारत का सबसे सफल T20I कप्तान, सूर्या ने भी छोड़ा माही को पीछे
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम लगातार जीत से दूर रही है. नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में भारत के सबसे सफल टी20 कप्तानों के रिकॉर्ड फिर चर्चा का विषय बन गए हैं.
T20 विश्व कप 2026 जीतने के कुछ ही महीनों बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. लगातार खराब नतीजों के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर आलोचकों के निशाने पर हैं. भले ही अय्यर आईपीएल और डोमेस्टिक के बेहतरीन कप्तान हैं लेकिन मौजूदा समय में वह अपनी कप्तानी का जादू नहीं दिखा पा रहे हैं.
क्रिकेट जगत में अब यह बहस तेज हो गई है कि क्या टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है या फिर कप्तानी के स्तर पर कुछ चुनौतियां सामने आ रही हैं. इसी बीच हम आपको एक चौकाने वाला रिकॉर्ड बताने वाले हैं. जिसके अनुसार टी20 प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी बल्कि खिलाड़ी बेस्ट कप्तान है.
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती
श्रेयस अय्यर घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं. हालांकि भारतीय टीम की कमान संभालने के बाद उनकी शुरुआत कठिन रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है. लगातार हार के कारण टीम संयोजन और रणनीति दोनों पर सवाल उठ रहे हैं. बता दें अय्यर की कप्तानी संभालने के बाद टीम ने कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें 5 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है.
Also Read
- स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम
- सिर्फ 6 मैच में घिरे श्रेयस अय्यर, कप्तानी पर उठे सवाल; दिग्गज बोले- IPL जैसा दम नहीं दिखा
- Conor McGregor UFC Return: टांग टूटने के 5 साल बाद ऑक्टागन में 'The Notorious' का कमबैक, कोनोर मैकग्रेगर और हॉलोवे के बीच महामुकाबला
T20 में धोनी नहीं ये कप्तान हैं बेस्ट
भारतीय क्रिकेट इतिहास में T20 प्रारूप में सबसे ज्यादा जीत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 49 मुकाबले जीते. रोहित ने टीम को 2024 T20 विश्व कप का खिताब भी दिलाया. उनकी आक्रामक सोच और संतुलित नेतृत्व को आज भी सफल कप्तानी की मिसाल माना जाता है.
जीत प्रतिशत में सबसे आगे सूर्या
अगर जीत प्रतिशत की बात करें तो सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड सबसे प्रभावशाली माना जाता है. उनकी कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशतक 76.92 दर्ज किया गया है, जबकि माही की कप्तानी में जीत प्रतिशत महज 56.94 ही रहा है.
सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2026 टी20 विश्व कप भी अपने नाम किया. उनकी कप्तानी ने युवा खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का आत्मविश्वास दिया.
धोनी और कोहली का योगदान
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टी20 क्रिकेट के सबसे सफल नेताओं में शामिल हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 41 मैच जीते और 2007 में पहला टी20 विश्व कप भी हासिल किया. वहीं विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 30 मुकाबले जीते. हालांकि कोहली के कार्यकाल में भारत कोई आईसीसी टी20 ट्रॉफी नहीं जीत सका.
T20I में सबसे ज्यादा जीत
49 जीत - रोहित शर्मा
41 जीत - एमएस धोनी
40 जीत - सूर्यकुमार यादव
30 जीत - विराट कोहली