IND W vs THAI W: भारत ने एशिया कप में जीत से खोला खाता, थाइलैंड को 94 रन से चटाई धूल
भारत ने महिला एशिया कप 2026 में थाइलैंड को 94 रन से हराकर शानदार शुरुआत की.
दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 159 रन बनाए. जवाब में थाइलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन पर ऑलआउट हो गई.
शेफाली की तूफानी पारी
थाइलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट हुईं. वहीं डेब्यू कर रहीं प्रतिका रावल ने 22 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर भी केवल 5 रन बना सकी. इसके बाद शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों पर 64 रन की तेज पारी खेलकर भारत को संभाला. ऋचा घोष खाता नहीं खोल सकी और दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर रन आउट हुईं. भारत ने 20 ओवर में 159 रन बनाए.
Also Read
दीप्ति शर्मा ने 150वें मैच को बनाया यादगार
यह मुकाबला दीप्ति शर्मा के लिए भी खास रहा. उन्होंने अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और तीन विकेट लेकर इस उपलब्धि को यादगार बना दिया. वह 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनी. उनसे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं. जेमिमा रोड्रिग्स के चोटिल होने के बाद प्रतिका रावल ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया.