BRICS के बीच भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 टला या नहीं? DDCA ने कर दिया पूरा मामला साफ
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने BRICS सम्मेलन के चलते भारत-अफगानिस्तान के पहले टी20 को दूसरी तारीख पर कराने का सुझाव दिया था.
India vs Afghanistan 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे थे. 13 सितंबर को दिल्ली में BRICS सम्मेलन भी होना है. ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए DDCA से मैच आगे बढ़ाने को कहा था, लेकिन अब स्थिति साफ हो गई है.
BRICS सम्मेलन के चलते बढ़ी परेशानी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को पत्र भेजकर मैच की तारीख बदलने का सुझाव दिया था. 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन के कारण दिल्ली में कई विदेशी मेहमान और वीवीआईपी मौजूद रहेंगे. उनके लिए रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में 20 से 25 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को जरूरी सहयोग का भरोसा मिला है.
Also Read
13 सितंबर को ही होगा पहला मैच
DDCA ने पुष्टि कर दी है कि भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 तय तारीख पर ही खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज के मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने हैं. सीरीज का आधिकारिक मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड है, भले ही सभी मैच भारत में खेले जाएंगे.
हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर
BCCI ने चोटिल हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को टी20 और एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया है. हर्षित को 7 सितंबर को मैच सिम्युलेशन के दौरान जांघ में खिंचाव आया था. जुलाई में डेब्यू करने वाले हर्षित ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टी20 में चार विकेट लिए थे. अब यश ठाकुर को दोनों टीमों में मौका मिला है.