IND vs WI: ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डाइव लगाते हुए पकड़ा अद्भुत कैच, वीडियो देखने के बाद भी यकीन कर पाना होगा मुश्किल
IND vs WI 1st Test, Dhruv Jurel Catch: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कमाल कर दिखाया है और उन्होंने एक हैरान करने वाला कैच लपका है.
IND vs WI 1st Test, Dhruv Jurel Catch: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से शुरू हुआ. इस मैच में भारतीय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर क्रिकेट प्रशंसक दंग रह गए.
भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया. जुरेल के लिए यह एक बड़ा अवसर है, क्योंकि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर क्षेत्र में खुद को साबित करना होगा. ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत A के लिए शतक और अर्धशतक जड़ने के बाद जुरेल आत्मविश्वास से भरे हुए हैं.
ध्रुव जुरेल ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच
मैच के दूसरे ओवर में ही जुरेल ने अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया. मोहम्मद सिराज की गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टेगनरेन चंद्रपॉल ने लेग साइड में हल्का सा किनारा लिया. गेंद दूसरी स्लिप की ओर जा रही थी लेकिन जुरेल ने बिजली की तरह बाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से गेंद को लपक लिया. यह कैच इतना शानदार था कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर भी हैरान रह गए.
Also Read
- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान एंडी पाइक्रॉफ्ट का नाम लेकर रवि शास्त्री ने पाकिस्तान से ले लिए मजे!
- ILT20 में रविचंद्रन अश्विन को नहीं मिला कोई भी खरीदरार, जानें किसी भी टीम ने क्यों नहीं लगाई स्टार स्पिनर पर बोली?
- मोहसिन नकवी के चंगुल से आज छूटेगी एशिया कप की ट्रॉफी! जानें BCCI का कब होगा इस पर कब्जा?
जसप्रीत बुमराह के ओवर में भी चमके जुरेल
जुरेल का कमाल यहीं नहीं रुका. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर भी उन्होंने एक और शानदार कैच लपका. वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने बुमराह की गेंद को छुआ और जुरेल ने फिर से अपनी फुर्ती दिखाते हुए गेंद को हवा में कैच कर लिया. इन दो कैचों ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई और जुरेल ने साबित कर दिया कि वे केवल बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग में भी अव्वल हैं.
अभिषेक नायर ने की जमकर तारीफ
भारत के पूर्व सहायक कोच रहे अभिषेक नायर भी जुरेल की विकेटकीपिंग को देखकर खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए. नायर ने ऋद्धिमान साहा के बाद जुरेल को टीम इंडिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बताया . उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर ऑनएयर बात करते हुए, "ध्रुव जुरेल एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें सिर्फ बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल नहीं करना चाहिए. मुझे लगता है कि ऋद्धिमान साहा के बाद जुरेल भारत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर हैं."