IND vs SL Day 3 Highlights: श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, भारत जीत से दो कदम दूर
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पकड़ मजबूत कर ली है. तीसरे दिन श्रीलंका 265/8 तक पहुंचा लेकिन फॉलोऑन बचाने के लिए अभी 38 रन और बनाने होंगे.
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को दबाव में रखा. भारत के 503/9 के जवाब में मेजबान टीम 265/8 पर पहुंची. सोनल दिनुशा ने नाबाद 85 रन बनाकर उम्मीद जगाई लेकिन श्रीलंका अब भी बड़ी मुश्किल में है और फॉलोऑन से बचने के लिए संघर्ष कर रहा है.
श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी लड़खड़ा गई. दिन का खेल बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ और मेजबान टीम 83.4 ओवर में 265/8 रन ही बना सकी. सोनल दिनुशा 85 और लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने अहम विकेट निकाले. श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 38 रन और चाहिए. अगर भारतीय गेंदबाज जल्द दोनों विकेट निकाल लेते हैं, तो मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में जा सकता है.
Also Read
- 'टाइम वेस्ट मत करो...' Sarfaraz Khan ने धनंजय डी सिल्वा का किया भेजा फ्राई, 2 गेंद बाद ही आउट हुए श्रीलंकाई कप्तान
- न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना होगा बेहतर प्रदर्शन... WTC फाइनल की रेस में भारत पर द्रविड़ ने जताया भरोसा
- 4 गेंद 2 विकेट... बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी से भी छाए वैभव सूर्यवंशी, नॉर्थ ईस्ट की उड़ाई हवाइयां
सोरियाबंदरा की 80 रन की पारी ने संभाली पारी
श्रीलंका की पारी में पसिंदु सोरियाबंदरा ने सबसे अहम योगदान दिया. उन्होंने 133 गेंदों पर 80 रन बनाए और अपनी पारी में नौ चौके लगाए. उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 32 रन की पारी खेली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. इसके बाद सोरियाबंदरा के आउट होने के बाद श्रीलंका पर दबाव बढ़ता गया. रवींद्र जडेजा ने सोरियाबंदरा को बोल्ड किया. वहीं मोहम्मद सिराज ने निरोशन डिकवेला को खाता खोले बिना आउट किया. कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. दिनुशा ने बाद में नुवांथा के साथ 57 रन जोड़कर टीम को फॉलोऑन के करीब पहुंचाया.
जुरेल-पंत की साझेदारी से भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी. इस बड़े स्कोर की नींव देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के शतकों ने रखी. पडिक्कल ने 193 गेंदों पर 117 रन बनाए. वहीं जुरेल 177 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे. जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की. पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पंत के खिलाफ लगातार शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल किया, यहां तक कि एक गेंद उनके कंधे पर भी लगी.