Budget 2026

IND vs SA: KL Rahul से जुड़ा है नंबर '7' का अनोखा संयोग, जानकर चौंक जाएंगे आप

IND vs SA: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और नंबर 7 के बीच अनोखा संयोग है. जानिए कैसे...

Bhoopendra Rai

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन भारत ने 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं. पहले दिन जब साउथ अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा के सामने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी टिक नहीं पाए तो केएल राहुल ने मोर्चा संभाला. वह दिन का खेल खत्म होने तक 105 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 14वीं फिफ्टी जमाई है. केएल राहुल के साथ नंबर '7' का एक अनोखा संयोग है, जिसे जानकर फैंस चौंक सकते हैं. 

नंबर 7 और केएल राहुल का अनोखा संयोग

  • जब हम केएल राहुल के टेस्ट क्रिकेट करियर पर नजर डालते हैं तो नंबर 7 और उनके बीच एक अनोखा संयोग है. 
  • केएल भारत के लिए कुल 47 टेस्ट खेल चुके हैं. इसमें भी 7 अंक है.  
  • टेस्ट में वह अभी तक सात बार शून्य पर आउट हुए हैं. 
  • ऐसा 7 बार हुआ है जब वह महज 2 रनों के स्कोर पर आउट हुए. 
  • वहीं ऐसा 7 बार हुआ है जब उन्होंने 10 रनों के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. 
  • केएल राहुल के नाम टेस्ट में 7 शतक भी दर्ज हैं. 
  • कुल मिलाकर नंबर 7 और केएल राहुल का साथ हर मामले में अजीब संयोग साबित हो रहा है.

केएल राहुल का क्रिकेट करियर

पिछले कुछ सालों में केएल राहुल ने कमाल का खेल दिखाया है. वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए बढ़िया कर रहे हैं. कप्तानी के मामले में भी राहुल का लक अभी तक सही रहा है. केएल 48 टेस्ट, 75 वनडे और 72 टी20 मैच खेल चुके हैं. टेस्ट में 2712, वनडे में 2820 और टी20 में 2265 रन बना चुके हैं.